Rain

जानें कब होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की पूर्वानुमान चेतावनी।

608 0

लखनऊ: यूपी में बारिश (Rain) को लेकर सावन माह के शुरुआत से उम्मीद लगाए लोग बैठे है लेकिन बरसात ने मानो मुंह फेर लिया है। राज्य के अलग-अलग जिलों में सोमवार को भी बादल छाए हुए हैं, लेकिन आपको अभी अच्छी बारिश का ओर इंतजार करना पड़ेगा। मंगलवार से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 22 जुलाई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों इलाकों में गरज चमक के साथ तेज बौछारें पड़ेगी। 20-21 को झमाझम बारिश के आसार का मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी हुआ है।

राजधानी लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। सोमवार को बारिश का अनुमान नहीं बताया जा रहा वहीं मंगलवार से गुरुवार तक एक या दो बार बारिश होने की संभावना हैं। पूरे हफ्ते आसमान में बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार और शनिवार को गरज के साथ तेज बारिश होने के आसार हैं।

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बीते रविवार को हल्की बारिश हुई। आगरा, मथुरा, एटा, जालौन, इटावा, औरैया, फिरोजाबाद और बागपत सहित 49 जिलों में रविवार को हल्की बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

कचरे की गाड़ी में स्टंट करते गिरा शक्तिमान, पुलिस ने कहा- बुद्धिमान बनें

 

 

Related Post

uttar pradesh

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना वित्तीय अनुशासन का मॉडल राज्य

Posted by - October 12, 2025 0
लखनऊ, 12 अक्टूबर। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) द्वारा प्रकाशित राज्य (Uttar Pradesh) के वित्त लेखे 2022-2023 के…
Yogi

मुख्यमंत्री करेंगे प्राण-प्रतिष्ठा व विकास कार्यों की समीक्षा

Posted by - January 8, 2024 0
अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार (CM Yogi) को रामनगरी आएंगे। साल 2024 में मुख्यमंत्री का प्रथम आगमन भी अयोध्या के…
CM Yogi

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

Posted by - May 21, 2026 0
लखनऊ। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों…