कड़ी पत्ता

कड़ी पत्ता का स्वाद के साथ ही सौंदर्य का भी है खजाना

1451 0

नई दिल्ली। कड़ी पत्ते के छौंक से खाने की खुशबू कितनी अच्छी होती है। यह हम सभी जानते हैं। बता दें कि दक्षिण भारत में तो सांबर से लेकर इडली, डोसा, चटनी सभी चीजों में कड़ी पत्ता का इस्तेमाल अनिवार्य है। कड़ी पत्ते का स्वाद के साथ ही इसके हमारी सुंदरता को निखारने में काफी मददगार होता है। इसमें कई औषधीय गुण भी शामिल हैं।

अगर पथरी से रहना है दूर तो इन चीजों से करना होगा परहेज 

करी पत्ता इन रोगों को करेगा छूमंतर

  1. ब्लड शुगर के मरीज कड़ी पत्ता खाएं तो काफी फायदेमंद होगा।
  2. खांसी, जुखाम होने पर आप कड़ी पत्ते को पानी में उबालकर आप पी सकते हैं। इससे यह ठीक हो जाता है। इसके अलावा इसे पीसकर या शहद के साथ भी खा सकते हैं।
  3. खासकर महिलाएं जो एनीमिया से पीड़ित हैं, उनको इसका सेवन करते रहना चाहिए। इसमें आयरन औरफॉलिक एसिड मौजूद होता है। जो एनीमिया को छूमंतर कर देता है।
  4. पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में यह सहायक साबित होता है। इसे पीसकर छाछ में मिलकर पिया जा सकता है।

इसके अलावा कड़ी पत्ते का इस्तेमाल आप अपने सौंदर्य और निखार में कर सकते हैं। त्वचा संबंधी कोई भी दिक्कत या रोग को ठीक करने में कड़ी पत्ता बहुत सहायक होता है। कील-मुहांसे ठीक नहीं हो रहे हों तो कड़ी पत्तों को पीसकर आप अपने चेहरे पर लगाएं। बालों के लिए भी कड़ी पत्ता काफी रामबाण हैं। यह बालों को घना, काला और मजबूत बनाता है। इसके लिए नारियल तेल में कड़ी पत्ते को उबालकर उस तेल को बालों में लगाएं और अच्छी तरह से मालिश करें।

Related Post

Supreme Court on Corona

आखिर कौन देगा जवाब

Posted by - April 27, 2021 0
सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने केंद्र सरकार से पूछा है कि कोरोना (Corona Virus) से निपटने की उसकी राष्ट्रीय कार्य…
गौतम अडाणी

देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडाणी ने पीएम केयर्स फंड में दिए 100 करोड़ रुपये

Posted by - March 31, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं।…