Uttar Pradesh State Election Commission
नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश चंद्र विशेष सचिव संस्कृति को भारतीय नाट्य अकादमी का निर्देशक अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि भारतेंदु नाट्य अकादमी के निदेशक रहे रमेश गुप्त को हटाया गया है। दिनेश चंद्र का पिछले दिनों कानपुर देहात के डीएम पद से तबादला करते हुए उन्हें विशेष सचिव संस्कृति बनाया गया था, जिसके बाद अब उन्हें भारतेंदु नाट्य अकादमी का निदेशक बनाया गया है।
पंचायत चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर हो सकते हैं ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए जाने की तैयारियां शासन स्तर पर की जा रही हैं। पिछले 3 साल से एक ही जगह पर और एक ही पद पर तैनात अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव के समय हटाए जाने का आदेश सरकार को दे सकता है। ऐसे में सरकार पंचायत चुनाव के मद्देनजर ऐसे अधिकारियों को सूचीबद्ध कर रहा है, जिससे आयोग का फैसला आते ही उन्हें दूसरी जगह ट्रांसफर किया जा सके। इसको लेकर नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग में अफसरों की सूची बनाई जा रही है।
नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अधिकारी लगातार पिछले 3 वर्षों से तमाम जिलों में तैनात आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के नाम चिन्हित करते हुए उन्हें सूचीबद्ध कर रहे हैं।
