दिशा पाटनी की बहन खुशबू

फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहकर देश की सेवा कर रही दिशा की बहन खुशबू पाटनी

1344 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की बहुत ही मानी जानी एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बारे में तो हर कोई जानते हैं। दिशा बहुत जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘मलंग’ के सार्थ नजर आने वाली हैं। दिशा अब धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम मजबूत कर रही हैं।

इससे पहले दिशा ने कई सारी फिल्में जैसे ‘भारत’, ‘बागी 2’ और ‘एमएस धोनी’ में भी नजर आ चुकी हैं। दिशा फिल्मों के साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं जिसके कारण उनकी तस्वीरें शेयर करते ही वायरल हो जाती हैं।

लेकिन आज हम दिशा के साथ ही साथ उनकी बड़ी बहन खुशबू पाटनी के बारे में बात करने जा रहे हैं। जिनका फिल्मी इंडस्ट्री से कोई वास्ता नहीं है। खुशबू पाटनी भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं।

https://www.instagram.com/p/B7a7TGUgcQU/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि खुशबू सेना में लेफ्टिनेंट हैं। सेना में लेफ्टिनेंट रहते हुए खुशबू देश की सेवा कर रही हैं। सेना में होने की वजह से उनकी फिटनेस काफी अच्छी है और वो वर्कआउट करते अपने वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर खुशबू के करीब 84 हजार फॉलोवर हैं।

https://www.instagram.com/p/Bj8xeIVgaHJ/?utm_source=ig_web_copy_link

दिशा और खुशबू का घर बरेली में है। पिछले दिनों खुशबू ने अपना वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जिस पर टाइगर श्रॉफ ने भी कमेंट किया था। टाइगर ने लिखा था, ‘क्या बात है।’ बता दें कि ऐसा सुनने को मिलता रहता है कि दिशा पाटनी और टाइगर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है।

10वें दिन तानाजी के कलेक्शन में 35 फीसदी की उछाल, सुस्त पड़ी ‘छपाक’

खुशबू जो तस्वीरें शेयर करती हैं उनमें से कुछ वर्दी में भी हैं। खुशबू मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं। वैसे दिशा और खुशबू के पिता जगदीश सिंह पाटनी भी पुलिस में डीएसपी रेंज के ऑफिसर हैं। दिशा अपने पूरे परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। साथ ही उनके वर्कआउट के वीडियो भी वायरल होते हैं।

https://www.instagram.com/p/BnOcxILHhds/?utm_source=ig_web_copy_link

Related Post

UCC

सीएम धामी अपनी कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन, इस तारीख को जा सकते है अयोध्या

Posted by - February 16, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  20 फरवरी को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ रामलला (Ramlala) के दर्शन…