किसानों ने की ‘मोदी गद्दी छोड़ो’ आंदोलन की शुरुआत

557 0

कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है, किसानों ने अपना प्रदर्शन तेज कर दिया है इस बीच किसानों ने ‘मोदी गद्दी छोड़ो’ अभियान छेड़ा है।किसानों के इस आह्वान का आने वाले दिनों में देश की राजनीति पर गहरा असर देखने को मिल सकता है, जिसकी शुरुआत पंजाब और उत्तर प्रदेश से हो सकती है। 9 अगस्त को देश में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की स्मृति के रूप में मनाया जाता है। और इसी को जहन में रखते हुए किसानों ने ‘मोदी गद्दी छोड़ो’ आंदोलन की शुरुआत की है।

बता दें कि किसान दिल्ली की दहलीजों पर बीते करीब 9 महीने से मोदी सरकार द्वारा लाए गए उन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। इन दिनों किसान जंतर मंतर पर किसान संसद का भी आयोजन कर रहे हैं, जहां कई राज्यों से आए किसान अपनी बाते रख रहे हैं।

9 अगस्त को देश में स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की स्मृति के रूप में मनाया जाता है। 1942 में 9 अगस्त को ही अंग्रेजी शासन के खिलाफ इस आंदोलन की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था और अंतत: देश 1947 में स्वतंत्र हुआ था। इसी स्मृति को जहन में रखते हुए किसानों ने ‘मोदी गद्दी छोड़ो’ आंदोलन की शुरुआत की है।

ध्यान रहे कि देश के किसान दिल्ली की दहलीजों पर बीते करीब 9 महीने से मोदी सरकार द्वारा लाए गए उन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं जो सरकार ने बिना किसानों से विमर्श किए और संसदीय गरिमा को ताक पर रखकर बनाए हैं। हालांकि इन 9 महीनों के शुरुआती महीनों में किसानों और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत हुई थी लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इन विवादित कृषि कानूनों को लागू करने पर रोक लगी हुई है, लेकिन सरकार ने किसानों से बातचीत बंद कर दी है और इन कानूनों को वापस लेने के संबंध में मुंह सिल रखा है।

राज्यसभा में बोली सरकार, पेगासस बेचने वाले एनएसओ ग्रुप से हमारा कोई संबंध नहीं

किसान कृषि कानूनों की वापसी से कम पर किसी भी समझौते को तैयार नहीं हैं। देश के किसानों की 40 से ज्यादा यूनियनों और संगठनों के साझा मंच संयुक्त किसान मोर्चा इन कानूनों के खिलाफ देश भर में विरोध कर रहा है और ‘मोदी गद्दी छोड़ो’ अभियान किसानों का नया अभियान है।

Related Post

नीता कंवर सोढ़ा

राजस्थान : पाक से आई नीता को चार माह पहले मिली नागरिकता, अब लड़ रहीं है चुनाव

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। पूरे देश में जहां नागरिकता कानून CAA को लेकर विरोध और समर्थन में प्रदर्शन जारी है। वहीं पाकिस्तान…
A modern apparel park is being developed on 175 acres.

यमुना एक्सप्रेसवे पर अपैरल पार्क बन रहा रोजगार और निर्यात का नया हब

Posted by - February 8, 2026 0
लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख टेक्सटाइल और अपैरल एक्सपोर्ट हब बनाने की दिशा में योगी सरकार लगातार…
up cm yogi aditynath

28 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे CM योगी

Posted by - February 27, 2021 0
वाराणसी। 28 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। प्रारंभिक प्रोटोकॉल के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह…