Kirori Lal Meena

किरोड़ीलाल मीणा ने राजस्थान के मंत्री पद से दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला

239 0

जयपुर। राजस्थान सरकार में कृषि और ग्रामीण मंत्री किरोड़ीलाल मीणा (Kirori Lal Meena ) ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। किरोड़ीलाल मीणा ने करीब 10 दिन पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को इस्तीफा सौंपा है अब उसका सार्वजनिक रूप से ऐलान किया है।

दरअसल कांग्रेसी नेता लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। क्योंकि चुनाव के समय किरोड़ीलाल मीणा (Kirori Lal Meena ) ने कहा था कि अगर पूर्वी राजस्थान की 7 सीटों में से बीजेपी (BJP) एक भी हारती है तो वह इस्तीफा दे देंगे। दौसा सीट पर भी बीजेपी हार गई थी। इन सात सीटों में से बीजेपी 4 सीटें हार गई जिनमें दौसा, करौली-धौलपुर, टोंक-सवाई माधोपुर और भरतपुर सीट शामिल है।

इससे पहले जब किरोड़ीलाल मीणा (Kirori Lal Meena )  के कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने एक टीवी को कहा कि “मैंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसी नाते मैं कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं हुआ। हालांकि सीएम भजनलाल ने मुझसे कहा कि आपका इस्तीफा स्वीकार नहीं करेंगे।”

किरोड़ीलाल मीणा (Kirori Lal Meena ) ने कहा कि कोई नाराजगी नहीं, हालांकि मैंने पब्लिक में कहा था कि बीजेपी 7 सीटों में किसी पर भी हारी तो इस्तीफा दे दूंगा, इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया।

Related Post

Ramlala

सूर्य की किरणों ने किया श्रीरामलला का ‘महामस्तकाभिषेक’, हर्षित हुई अयोध्या

Posted by - April 17, 2024 0
अयोध्या । प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी पर दिव्य-भव्य मंदिर में ऊपरी तल से भूतल तक दर्पण दर्पण घूमती…
डेमोक्रेसी इंडेक्स में भारत 10 पायदान खिसका

डेमोक्रेसी इंडेक्स में भारत 10 पायदान खिसका, नागरिक स्वतंत्रता की वजह से लगा झटका

Posted by - January 22, 2020 0
नई दिल्ली। डेमोक्रेसी इंडेक्स की वैश्विक रैंकिंग में मोदी सरकार के लिए बीते मंगलवार को बुरी खबर आई है। द…

दिल्ली विवि के छात्रों को डिजिटल माध्यम से डिग्री प्रदान की

Posted by - February 27, 2021 0
दिल्ली विवि  के  छात्रों को डिजिटल माध्यम से दी गई डिग्रियांनयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के 97वें दीक्षांत समारोह में शनिवार…
CM Dhami

22 वर्ष का युवा उत्तराखंड नए जोश और नई उमंग के साथ निरंतर बढ़ रहा है आगे: धामी

Posted by - May 31, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को जीएमएस रोड स्थित फार्म हाउस में “भाजपा संयुक्त मोर्चा प्रदेश…
BJP

हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू

Posted by - July 2, 2022 0
हैदराबाद: हैदराबाद (Hyderabad) में बीजेपी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं और प्रधान मंत्री…