UPSC

UPSC CSE 2024 मेन्स एग्जाम के लिए आवेदन शुरू, इतने नंबरों की होगी परीक्षा

372 0

संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 मेन्स एग्जाम के लिए विस्तृत आवेदन पत्र 1 (DAF-1) जारी कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर मुख्य परीक्षा के लिए 12 जुलाई 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। सीएसई 2024 प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 1 जुलाई को घोषित किया गया था।

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि सिविल सेवा परीक्षा 2024 के नियमों के अनुसार निर्धारित डेट से बाद DAF-I या डाक्यूमेंट्स जमा करने में किसी भी तरह की देरी की अनुमति नहीं दी जाएगी। निर्धारित डेट के बाद डीएएफ जमा करने वाले अभ्यर्थियों के फाॅर्म रद्द कर दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

UPSC CSE 2024 Manis Exam ऐसे करें अप्लाई

– UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc।gov।in पर जाएं।
– यहां यूपीएससी सीएसई 2024 डीएएफ 1 के लिंक पर क्लिक करें।
– परीक्षा के नाम पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
– अब आवेदन पत्र भरें और डाक्यूमेंट अपलोड करें।
– आवेदन फीस जमा करें और सबमिट करें।

आवेदन फीस – UPSC CSE मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए है। महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन फीस जमा करने से छूट दी गई है।

कितने नंबरों की होगी मेन्स एग्जाम ?

UPSC CSE मुख्य लिखित परीक्षा का कुल 1750 नंबरों की होगी। एग्जाम पेन पेपर मोड में होगा। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे की चरण प्रक्रिया इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल चयन इंटरव्यू में प्राप्त नंबरों के आधार पर किया जाएगा।

UPSC- 2024 प्री एग्जाम के रिजल्ट जारी, इस ऑफिशियल वेबसाइट पर करें चेक

UPSC CSE 2024 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित केंद्रों पर 16 जून को किया गया था। एग्जाम में 13 लाख के करीब अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस साल आयोग सिविल सेवा परीक्षा के जरिए कुल 1056 पदों पर भर्तियां करेगा। इन आईएएस, आईपीएस, आईएफएस सहित कई पद शामिल हैं।

Related Post

UP Board exams to begin from Wednesday

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

Posted by - February 17, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं (UP Board Exam) 18 फरवरी…
UGC action on Sharda University

परीक्षा में हिंदुत्व, फासीवाद के बीच समानता वाले सवाल पर UGC एक्शन में

Posted by - May 10, 2022 0
नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय (Sharda University) से कथित तौर पर…
UP Board Toppers

हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट में सीतापुर के परीक्षार्थियों का रहा दबदबा

Posted by - April 20, 2024 0
लखनऊ/प्रयागराज । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने शनिवार को दसवीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए।…
Rajasthan Police Constable

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम के जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Posted by - May 8, 2022 0
नई दिल्ली। राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल(Rajasthan Police Constable) के पदों पर निकली वैकेंसी का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। इस…