Kinnar with cm Uttarakhand

मुख्यमंत्री तीरथ के घर पहुंचीं किन्नर अखाड़ा प्रमुख, सपरिवार मुख्यमंत्री ने किया सत्कार

1265 0
देहरादून। कुंभ मेले में किन्नर अखाड़े को जो जगह मिली है उसमें व्यवस्थाएं सही न होने की वजह से किन्नर अखाड़ा की प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी बार-बार अधिकारियों से मिल रही हैं। वहीं, आज सुबह-सुबह वह मुख्यमंत्री के घर जा पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने भी उनका आदर सत्कार किया और उनकी आरती उतारी।

हरिद्वार में कुंभ मेले को लेकर प्रशासन मुख्यमंत्री बदलने के बाद लगातार तेजी दिखा रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat) लगातार अपनी बैठकों में यह निर्देश दे रहे हैं कि किसी तरह की कोई भी दिक्कत कुंभ में नहीं आनी चाहिए। कुंभ को लेकर जिस तरह से तीरथ सिंह रावत(CM Tirath Singh Rawat)  लगातार फैसले ले रहे हैं। उनसे न केवल संत समाज बल्कि हरिद्वार का व्यापारी वर्ग भी बेहद खुश है, लेकिन कुंभ में अखाड़ों में आकर्षण का केंद्र बने किन्नर अखाड़े के सामने जगह की समस्या पैदा हो गई है। अपनी इसी समस्या को लेकर किन्नर अखाड़ा की प्रमुख आज सुबह-सुबह मुख्यमंत्री(CM Tirath Singh Rawat)  से मिलने पहुंचीं।

कुंभ मेले में व्यवस्थाओं ने नाखुश हैं अखाड़ा प्रमुख

बताया जा रहा है कि कुंभ मेले में किन्नर अखाड़े को जो जगह मिली है, उसमें व्यवस्थाएं सही न होने की वजह से किन्नर अखाड़ा की प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी बार-बार अधिकारियों से मिल रही हैं। वहीं, आज सुबह-सुबह वह मुख्यमंत्री (CM Tirath Singh Rawat) के घर जा पहुंचीं। मुख्यमंत्री (CM Tirath Singh Rawat) ने भी उनका आदर सत्कार किया और उनकी आरती उतारी।

समाधान के लिए सीएम के घर पहुंचीं अखाड़ा प्रमुख

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat) ने बीजेपी नेताओं से भी यह बात कह दी है कि कुंभ मेले में अगर खामियां दिखती हैं तो वह तत्काल प्रभाव से उन्हें अवगत कराएं। सीएम (CM Tirath Singh Rawat) के इसी आश्वासन के बाद किन्नर अखाड़ा की समस्याओं को लेकर बीजेपी नेता हरजीत सिंह किन्नर अखाड़ा की प्रमुख को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के घर पहुंचे।

सीएम ने सपरिवार किया स्वागत

किन्नर अखाड़ा की प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के घर पहुंचने पर सीएम तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat) और उनकी पत्नी सहित परिवार के अन्य लोगों ने पहले उनके चरण स्पर्श किए। उसके बाद फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और बाद में आरती उतारी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat)  का पूरा परिवार किन्नर अखाड़ा के घर आने से बेहद आध्यात्मिक दिखा।

सीएम ने दिया आश्वासन

वहीं, किन्नर अखाड़े की समस्याओं को लेकर सीएम तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat) ने आश्वासन दिया है कि वह 20 तारीख को अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। उस बैठक में न केवल किन्नर अखाड़ा भी प्रतिनिधित्व करेगा बल्कि और अखाड़ों को भी बुलाया जाने की संभावना है। सीएम तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat) ने कहा है कि कुंभ मेले में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Related Post

CM Dhami

उत्तराखण्ड की बोलियों का एक भाषाई मानचित्र बनाएगा उत्तराखण्ड भाषा संस्थान

Posted by - June 9, 2025 0
उत्तराखण्ड की बोलियों, लोक कथाओं, लोकगीतों एवं साहित्य के डिजलिटीकरण की दिशा में कार्य किये जाएं। इसके लिए ई-लाइब्रेरी बनाई…
DM Savin Bansal

टैक्स चोरी रोकथाम के लिए उठाए प्रभावी कदम, प्रवर्तन से करें मजबूत: जिलाधिकारी

Posted by - May 29, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों और पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Posted by - September 26, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड की बैठक…
CM Dhami met Manohar Lal Khattar

सीएम धामी ने मनोहर लाल खट्टर से की भेंट, इन विषयों पर केंद्र सरकर से सहयोग का किया अनुरोध

Posted by - August 22, 2025 0
नई दिल्ली/देहारादून: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल…
CSC

जिले में जनसेवा केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में एक केंद्र हुआ सील

Posted by - December 7, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित विभिन्न जन सेवा केंद्रों पर की जा रही…