कियारा आडवाणी

टॉपलेस फोटोशूट पर ट्रोलर्स के मैसेज से परेशान होकर कियारा ने उठाया यह कदम

1347 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म कबीर सिंह में बेहद ही शानदार रोल निभाने वाली कियारा आडवाणी को जल्द ही फिर से इन फिल्मों लक्ष्मी बॉम्ब, भूल भुलैया 2, इंदू की जवानी और शेरशाह में दमदार रोल करने का मौका मिलने वाला है। लेकिन उससे पहले कियारा ने अपने एक टॉपलेस फोटोशूट को लेकर ट्रोल होने पर जवाब पेश किया है।

दरअसल, पिछले दिनों कियारा फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के एक फोटोशूट को लेकर खूब चर्चा में आई थीं। जोकि टॉपलेस था। उन्होंने एक पत्ते के साथ इस तस्वीर को खिंचवाया था। तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस ने कियारा को बहुत ट्रोल किया था। साथ ही उन पर बहुत सारे मीम भी बनाए थे। ट्रोलर्स की एक हरकत से कियारा इतनी दुखी हो गई थीं कि उन्होंने ट्रोलर्स को नजरअंदाज करने के लिए एक कदम उठाया था।

इसी फोटोशूट को लेकर कियारा आडवाणी ने पहली बार अपना बयान आया है। ट्वीक इंडिया से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने अपने डायरेक्टर मैसेज नोटिफिकेशन ऑफ कर दिया था। पत्ती वाली तस्वीर वायरल होने के बाद मेरे पास तमाम तरह के मैसेज आ रहे थे। मुझे लगा था मैं अभी ये सब हैंडिल नहीं कर सकती।’

इन पांच बॉलीवुड स्टारों की ये अजीबो-गरीब आदतें कर देंगी आपको हैरान

एक अन्य इंटरव्यू में कियारा ने कहा, ‘ये काफी फनी भी था। मैंने कुछ मीम्स देखे जो काफी फनी थे’। हाल ही में कियारा की डिजिटल फिल्म गिल्टी आई थी। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में मीटू का मुद्दा उठाया गया था। फिल्म रिलीज होने के बाद कियारा ने भी इस बारे में बयान दिया था।

कियारा ने कहा था, ‘ऐसा नहीं है कि मीटू के बाद दुनिया बदल गई है। अब भी हम मीटू के बाद की नहीं बल्कि मीटू की दुनिया में ही रह रहे हैं। हालांकि अच्छी बात ये हुई है कि लोग अब इस बारे में बात करने में थोड़ा सहज हो गए हैं। मीटू के बाद से लोगों की मानसिकता में एक अच्छा बदलाव देखने को मिला। पहले लोग इस बारे में बात करने से हिचकते थे। लेकिन अब कम से कम इस बारे में सहजता से बात तो करते हैं। हर बड़ी चीज की शुरुआत बातचीत से ही होती है।’

Related Post

बिहार में अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा – गिरिराज

Posted by - October 20, 2019 0
पटना। मुहर के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री…
मायावती

मायावती की बढ़ी मुश्किलें , 21 चीनी मिल बिक्री मामले में सीबीआई ने दर्ज की FIR

Posted by - April 26, 2019 0
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के बीच ही बसपा सुप्रीमो मायावती की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। सीबीआई ने वर्ष 2010-11…
हिंदू महासभा नेता की हत्या

हिंदू महासभा नेता की हत्या: पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट, हमलावरों ने नाक पर करीब से मारी थी गोली

Posted by - February 2, 2020 0
लखनऊ। अन्तरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की रविवार सुबह में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब मृतक…
सुशांत सिंह राजपूत Sushant Singh Case

सुशांत की फॉरेंसिक रिपोर्ट का पुलिस को है इंतजार, जल्द कई और लोगों से करेगी पूछताछ

Posted by - June 21, 2020 0
मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने बॉलीवुड की सच्चाई को सामने लाकर खड़ा कर दिया है। नेपोटिज्म पर…