Kharif Crops

31 दिसंबर तक किसानों को होगा खरीफ मानदेय का भुगतान

338 0

लखनऊ। योगी सरकार ने प्रदेश भर में बोई जाने वाली फसलों के सटीक आंकड़े जुटाने के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे का सहारा लिया है। इसके तहत रबी, खरीफ (Kharif) और जायद सीजन में बोई जाने वाली फसलों का फील्ड टू फील्ड सर्वे कराया जाता है।

इस कड़ी में रबी सीजन की फसलों की बुआई का सर्वे शुरू होने से पहले किसानों की सहायता के लिए योगी सरकार ने दिसंबर माह के अंत तक जिला हेल्पडेस्क बनाने का निर्देश दिया है। साथ ही टीम के सदस्यों के नाम और मोबाइल नंबर के साथ उनका हेल्पडेस्क नंबर upagristack@gmail.com के साथ साझा किया जाएगा।

31 दिसंबर तक खरीफ (Kharif) मानदेय का भुगतान

सरकार की ओर से जिलों को 20 दिसंबर 2023 तक अपने मौजूदा खरीफ (Kharif)  सर्वेक्षकों (वर्तमान में पोर्टल पर अनुपलब्ध के रूप में दर्शाया गया है) को सक्रिय करने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नए सर्वेक्षकों के लिए क्रेडेंशियल दिसंबर अंत तक बनाए जाने होंगे। इसके साथ ही ये भी निर्देश दिया गया है की प्रशिक्षण ऐप पर अभ्यास होता रहना चाहिए।

हाल ही में जिला और एनआईसी लेवल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है। बजट आवंटन की प्रक्रिया भी जारी है। सर्वेक्षकों का बैंक खाता पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है ताकि उनके खरीफ मानदेय का भुगतान 31 दिसंबर, 2023 से पहले किया जा सके।

Related Post

CM Yogi

परियोजनाएं सिर्फ सरकारी खर्च नहीं, जनता के विश्वास की पूंजी हैं: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - July 27, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर कानपुर मंडल के विधायकों के साथ एक…
AK Sharma

खराब कार्य संस्कृति वाले विद्युत कार्मिक होंगे ऊर्जा विभाग के रडार पर: एके शर्मा

Posted by - September 23, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) के निर्देश पर 33/11 केवी उपकेंद्र, अमेठी…
Priyanka gandhi in mathura kisan panchayat

मथुरा किसान पंचायत में प्रियंका ने लगाए ‘बिहारी जी’ और ‘राधे रानी’ के जयकारे

Posted by - February 23, 2021 0
मथुरा । जिले में हो रही कांग्रेस की किसान पंचायत को संबोधित करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा…
Prayagraj descended to help the devotees in Maha Kumbh

महाकुम्भ में उमड़े श्रद्धालुओं के जनसमुद्र की मदद को उतरा प्रयागराज, आसपास के जिलों के लोग भी कर रहे सहयोग

Posted by - January 31, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भनगर (Maha Kumbh Nagar) में उमड़ रहे आस्था के जनसमुद्र को संभालने और सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश के…