CM Dhami

कोविड-19 के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट मोड में धामी सरकार

442 0

देहरादून: देश में Covid-19 के नये वेरिएंट JN-1 को लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट मोड़ पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि नए वेरिएंट को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव प्रयास करें।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार से विभिन्न अस्पतालों में संसाधनों और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया है कि आपके निर्देशानुसार कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गयी है और शवास और सांस के रोगियों की मानीटरिंग के निर्देष दिये गये हैं। प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को कहा है कि कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयारी करें।

स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को अवगत कराया गया कि वर्तमान में कोविड जांच के लिए प्रदेश में 50 से अधिक पैथोलॉजी लैब स्थापित है। इसमें 12 लैब सरकारी हैं। इसके अलावा पीएचसी और सीएचसी स्तर पर एंटी रैपिड टेस्ट की सुविधा है। इसके साथ ही कोविड और इंफ्लूएंजा से ग्रसित मरीजों के लिए प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की पर्याप्त व्यवस्था है।

5,893 ऑक्सीजन सपोर्टेड आइसोलेशन बेड, 1,204 आईसीयू बेड, वेंटीलेटर युक्त 894 आईसीयू बेड, 1,298 क्रियाशील वेंटीलेटर, 7,561 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 15,950 ऑक्सीजन सिलिंडर, 93 क्रियाशील पीएसए प्लांट, 807 क्रियाशील ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक उपलब्ध हैं। इसके साथ ही कोविड-19 प्रबंधन में प्रशिक्षित 3,161 पैरामेडिकल स्टॉफ की टीम शामिल है। हर चुनौती से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि अब तक प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर एक भी मरीज नहीं आया है। इसके बावजूद सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों में आक्सीजन बेड, आईसीयू और अन्य सुविधाएं जुटा ली गयी हैं। अस्पतालों को निर्देश दिये गये हैं कि वह सांस और हृदय रोगियों की मानीटरिंग की जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश में नये वेरिएंट पर नजर रखी जा रही है और यदि कहीं कोई मरीज आता है तो उस स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गयी हैं।

Related Post

Karnataka

कल से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

Posted by - June 19, 2022 0
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की अगुवाई सहित कई कार्यक्रमों…
CM Yogi reviewed the AYUSH department

प्रदेश के प्रत्येक मण्डल में स्थापित हों आयुष महाविद्यालय: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - May 17, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को आयुष विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि प्रदेश…
सुशांत सिंह राजपूत Sushant Singh Case

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

Posted by - July 30, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को…
Home Ministry

यूपी- बिहार से आए मजदूरों को नशेड़ी बनाते हैं पंजाब के किसान : गृह मंत्रालय

Posted by - April 2, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब के किसानों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्रालय ने पंजाब के मुख्य सचिव…
CM Yogi

नागरिकों के जीवन को सरल व सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : सीएम योगी

Posted by - September 27, 2023 0
लखनऊ । इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव (India Smart City Conclave) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यूपी के शहरों को…