Priyanka Gandhi

केरल : प्रियंका गांधी ने रैली में केरल सरकार पर साधा निशाना, धोखाधड़ी और घोटालों की हुकूमत बताया

762 0
तिरुवनंतपुरम। केरल में चुनाव प्रचार के दौरान अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने इस सप्ताह के अंत में एक बार फिर राज्य की राजधानी का दौरा करने का फैसला किया है।

चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) 3 अप्रैल को फिर से केरल का दौरा करेंगी। वह नेमोम और काजाखूटम में चुनाव अभियान में भाग लेंगी।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने केरल (Kerala Assembly Elections 2021) में 6 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को प्रचार अभियान के दौरान प्रदेश की माकपा की अगुवाई वाली LDF सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह धोखाधड़ी और घोटालों वाली सरकार है, जो साम्यवादी घोषणा पत्र के बजाय उद्योगपतियों के घोषणापत्र पर अमल कर रही है। उन्होंने कहा कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (LDF) ने साम्यवादी घोषणा पत्र के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया था लेकिन असल में यह केंद्र की मोदी सरकार की तरह ‘उद्योगपतियों के घोषणा पत्र’ पर अमल कर रही है।

केरल में 6 अप्रैल को होगा मतदान

मंगलवार को हुए रोड शो में उन्हें काफी अच्छा जनसमर्थन मिला, जिसके बाद वे नेमोम में चुनावी सभाओं में भाग नहीं ले पाई।यहां से कांग्रेस ने अपने स्टार उम्मीदवार, लोकसभा सदस्य के.के. करुणाकरण के बेटे के. मुरलीधरन को चुनाव मैदान में उतारा है. मुरलीधरण भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुम्मानम राजशेखरन से मुकाबला कर रहे हैं।

संयोग से, नेमोम एकमात्र सीट है, जहां भाजपा 2016 के विधानसभा चुनाव में 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में जीतने में कामयाब रही. तब इस सीट पर कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के एक सहयोगी ने चुनाव लड़ा था और उम्मीदवार लगभग 13,000 वोटों से जीतने में सफल रहे।

मंगलवार शाम को, प्रियंका (Priyanka Gandhi)  को नेमोम में एक रोड शो आयोजित करना था, लेकिन कोल्लम से उनके देर से आने के कारण, यह नहीं हो सका, जिसके बाद मुरलीधरन ने अपनी नाराजगी भी व्यक्त की।

प्रियंका (Priyanka Gandhi)  ने मंगलवार को अलप्पुझा, कोल्लम और तिरुवनंतपुरम जैसे जिलों में एक बड़ा प्रभाव पैदा किया और बुधवार को वह त्रिशूर में भारी भीड़ खींचने में कामयाब रही।

Related Post

CM Dhami

देवभूमि के मूल स्वरूप और अस्तित्व को बचाने के हमारे संकल्प पर हम अडिग है, यह अनवरत जारी रहेगा: सीएम धामी

Posted by - July 12, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) शनिवार को आई आर डी टी ऑडिटोरियम देहरादून में हिमालयन हेरिटेज सोसाइटी द्वारा आयोजित…
PM Modi

प्रधानमंत्री मंगलवार को जाएंगे शिमला, ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में भाग लेंगे

Posted by - May 30, 2022 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)  31 मई को शिमला, हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। लगभग 11 बजे, प्रधानमंत्री…

किसानों और कोरोना पर घिरी खट्टर सरकार ने बिना चर्चा के तीन दिन में ही खत्म किया मानसून सत्र

Posted by - August 25, 2021 0
कोरोना महामारी के कुप्रबंधन और किसानों के मसले पर घिरी खट्टर सरकार ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र…
CM Nayab Saini

हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ग्रुप C को लेकर सैनी सरकार ने लिया ये फैसला

Posted by - November 7, 2024 0
चंडीगढ़:  हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार (Saini Government) खिलाड़ियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी दे सकती है। राज्य सरकार ग्रुप…
Mission Shakti

Mission Shakti 5.0: बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त करेगी योगी सरकार

Posted by - September 29, 2024 0
लखनऊ। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से योगी सरकार अक्टूबर 2024 से…