केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन

केरल के मुख्यमंत्री ने आईशी घोष से मुलाकात कर एकजुटता व्यक्त की

912 0

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी घोष से केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि संस्थान में शुल्क वृद्धि और नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ उनके विरोध प्रदर्शन में पूरा देश उनके साथ है।

विजयन ने नई दिल्ली स्थित केरल भवन में घोष से मुलाकात की है। उनके साथ एकजुटता व्यक्त की और उन्हें सुधन्वा देशपांडे की एक पुस्तक ‘हल्ला बोल: द डेथ एंड लाइफ ऑफ सफदर हाशमी’ भी भेंट की।

सीएम पी विजयन ने कहा कि न्याय के लिए उनकी लड़ाई में पूरा देश जेएनयू छात्रों के साथ

बता दें ​ कि नकाबपोश हमलावरों के एक समूह ने पांच जानवरी को विश्वविद्यालय परिसर में घुसकर छात्रों पर हमला किया था, जिस दौरान घोष को सिर में चोट लगी थी। विजयन ने घोष से उनके और घायल होने वाले अन्य छात्रों के स्वास्थ्य के बारे में पूछने के बाद कहा कि न्याय के लिए उनकी लड़ाई में पूरा देश जेएनयू के साथ है। हर कोई आपके विरोध के बारे में जानता है और यह भी जानता है कि आपके साथ क्या हुआ है?

ममता बनर्जी बोलीं- मैंने पीएम मोदी से CAA, NRC और NPR वापस लेने की मांग 

आईशी ने केरल की जनता का दिया धन्यवाद

एक फेसबुक पोस्ट में माकपा के दिग्गज नेता ने लिखा कि जेएनयू के छात्र संघ परिवार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। विजयन ने कहा कि आईशी घोष अपने घायल सिर के साथ इस लड़ाई का नेतृत्व कर रही हैं। विजयन से मिलने के बाद घोष ने केरल के लोगों को जेएनयू के साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद दिया। घोष ने कहा कि कामरेड पिनराई ने मुझसे आगे बढ़ने के लिए कहा है और इससे मुझे प्रेरणा मिली है और हम इस लड़ाई को आगे ले जाएंगे।

आईशी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की है एफआईआर

बता दें कि बीते पांच जनवरी को जेएनयू में हुई हिंसा के विरोध में नौ जनवरी को प्रदर्शन कर रहे जेएनयू के छात्रों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का आरोप है कि गुरुवार को जेएनयू के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान धारा-144 के उल्लंघन और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाला था जिसकी वजह से उनके खिलाफ ये केस दर्ज किए गए हैं।

Related Post

Priyanka gandhi in mathura kisan panchayat

मथुरा किसान पंचायत में प्रियंका ने लगाए ‘बिहारी जी’ और ‘राधे रानी’ के जयकारे

Posted by - February 23, 2021 0
मथुरा । जिले में हो रही कांग्रेस की किसान पंचायत को संबोधित करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा…
CM Yogi

सीएम योगी ने किया आह्वान- दीपोत्सव में इस बार 21 लाख दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य रखें

Posted by - June 15, 2023 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि आज अयोध्या में 32 हजार करोड़ की परियोजनाओं के कार्य हो…
मध्यप्रदेश विधानसभा फ्लोर टेस्ट

कोरोनावायरस का इफेक्ट : 16 मार्च से सुप्रीम कोर्ट में केवल छह बेंच बैठेगी

Posted by - March 14, 2020 0
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप से सुप्रीम कोर्ट भी अछूता नहीं रहा। इसके कारण सोमवार 16 मार्च…
Ravi Shankar Prasad

अनिल देशमुख प्रकरण पर बोले रविशंकर प्रसाद – आजाद भारत में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ

Posted by - April 5, 2021 0
नई दिल्ली। सौ करोड़ वसूली मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सीबीआई जांच के आदेश के तीन घंटे के भीतर ही…