केजरीवाल बोले- आप जब रैलियां कर रहे थे, मैं सांसों का इंतजाम कर रहा था

998 0

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान आए ऑक्सीजन संकट पर राजनीति अब भी थमने का नाम नहीं ले रही है। जब एक रिपोर्ट में बताया गया कि दूसरी लहर के दौरान दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की ज़रूरत को चार गुना ज्यादा बढ़ाकर बताया था तो भाजपा ने AAP सरकार को झूठी और ‘बेशर्म’ करार दे दिया। अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मोदी सरकार पर निशाने पर लिया।

 

ऑक्सीजन ऑडिट टीम ने बताया कि दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की जरूरत को चार गुना ज्यादा बढ़ाकर बताया था। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा- भाजपा जिस रिपोर्ट की चर्चा कर रही है वह झूठ है, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट नहीं आई है। अब सीएम केजरीवाल ने भी मोदी सरकार को निशाने पर लिया, उन्होंने ट्वीट कर कहा- मेरा गुनाह- मैं अपने 2 करोड़ लोगों की साँसों के लिए लड़ा।

उन्होंने कहा- जब आप चुनावी रैली कर रहे थे, मैं रात भर जागकर ऑक्सीजन का इंतजाम कर रहा था। ऑक्सीजन दिलाने के लिए मैंने लड़ाई की। केजरीवाल ने आगे कहा- लोगों ने ऑक्सीजन की कमी से अपनों को खोया है। उन्हें झूठा मत कहिए, उन्हें बहुत बुरा लग रहा है।

Related Post

गृह मंत्री अमित शाह ने SDRF के केंद्रीय हिस्से की दूसरी किस्त को दी मंजूरी

Posted by - October 1, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र सरकार द्वारा राज्य आपदा राहत कोष के केंद्रीय हिस्से की दूसरी किस्त को…
IFS

भ्रष्टाचार पर सरकार का एक्शन, विजिलेंस टीम ने IFS अफसर को किया गिरफ्तार

Posted by - July 8, 2022 0
चण्डीगढ़: पंजाब में आप सरकार बनने के बाद से नेताओं और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते…
CM Yogi

कांग्रेस ने राजस्थान के गौरवशाली परंपराओं को नष्ट करने का किया काम: योगी

Posted by - November 1, 2023 0
अलवर। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कांग्रेस पर राजस्थान के गौरवशाली परंपराओं को नष्ट करने का काम…

साधु-महात्मा के वेश में घूम रहे हैं पाक एजेंट, सेना की जारी चेतावनी

Posted by - November 10, 2019 0
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने अपने सैनिकों को नकली बाबाओं और आध्यात्मिक गुरुओं से सावधान रहने की चेतावनी दी है…