केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में पटाखे चलाने पर लगाया बैन!

1353 0

राष्ट्रीय डेस्क.   दिवाली से कुछ दिन पहले केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. आज गुरुवार शाम 4 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के बढ़ते मामलों और पटाखों पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई थी. इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद ने राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस के केसेस और वायु प्रदुषण के कारण पटाखे चलाने पर बैन लगाने का फैसला किया.

इस ख़ास अंदाज में विराट कोहली ने किया अपना बर्थडे सेलेब्रेट

आज की समीक्षा बैठक के चलते ही दिल्ली सरकार ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT)  में जवाब दाखिल करने के लिए शुक्रवार तक का वक्त मांगा था. बात ये थी कि एक याचिका पर सुनवाई करते हुए नेशनल गीन ट्रिब्यूनल ने कहा है था कि 7 से 30 नवंबर तक पटाखों को जनता के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए बैन कर देना चाहिए या नहीं?याचिका में कहा गया है कि दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के साथ त्योहार के दौरान पटाखों का इस्तेमाल करने से एयर क्वालिटी बेहद खराब होने की आशंका है. ऐसे में कोविड 19 बीमारी के संक्रमण का खतरा और बढ़ने की बात भी याचिका में कही गयी थी.

इसी सम्बन्ध में दिल्ली में पटाखे खरीदने-बेचने और चलाने दोनों पर ये बैन लगा है. किसी भी तरह के पटाखे चाहे वो ग्रीन हो या सामान्य, दोनों ही तरह के पटाखों पर प्रतिबंध है. ये प्रतिबंध 7 नवंबर से 30 नवंबर तक रहेगा.

 

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ के विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार, सीएम विष्णु देव साय ने दी बधाई

Posted by - March 22, 2025 0
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित साहित्यकार, उपन्यासकार एवं कवि विनोद कुमार शुक्ल…
जेमिमा रोड्रिग्‍स

आईसीसी ने फोन पर जेमिमा रोड्रिग्‍स से पूछा- किस क्रिकेटर से करेंगी बात, तो लिया भुवन का नाम

Posted by - May 9, 2020 0
नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में क्रिकेट का खेल ठप पड़ा हुआ है। फैंस भी वापस से…
महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण

महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण के खिलाफ SC पहुंची शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस!

Posted by - November 23, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शनिवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी…
encounter in shopiaen

शोपियां एनकाउंटर में पांच आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने कहा- अमरनाथ यात्रा के लिए होगी फुल प्रूफ सिक्योरिटी

Posted by - April 9, 2021 0
जम्मू-कश्मीर।  शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन अंसार गजवातुल हिंद के प्रमुख इम्तियाज अहमद शाह (AGuH) समेत…
CM Vishnu Dev Sai

पैरों से चित्र उकेरने वाली पूनम बिटिया के जीवन में सीएम साय ने भरे नई उम्मीद के रंग

Posted by - November 13, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) आज जनदर्शन में दूर-दूर से मुख्यमंत्री निवास पहुँच रहे लोगों से मुलाकात कर…