कौशल किशोर की बहू ने काटि अपने हाथ की नस

कौशल किशोर की बहू ने काटी अपने हाथ की नस

924 0

मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर और विधायक जय देवी के बेटे आयुष किशोर की पत्नी अंकिता ने रविवार देर रात अपनी हाथ की नस काट ली। अंकिता पहले सांसद कौशल किशोर के दुबग्गा स्थित घर पहुंची और हाथ की नस काट ली। आनन-फानन में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के चंद घंटे पहले ही अंकिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में सासंद की बहू अंकिता ने रोते हुए नजर आई। अंकिता सांसद के पुत्र आयुष पर गंभीर आरोप लगाकर जान देने की बात कह रही थी। वीडियो में अंकिता ने कहा कि आयुष ने उसके साथ धोखा किया है। अंकिता ने कहा कि मेरी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। आयुष और उनके पिता से बात करने की कोशिश कीए लेकिन किसी ने नहीं सुना। मैंने आयुष को मैसेज किया उसने मुझे ब्लॉक कर दिया। मैं घर के बाहर काफी देर कर खडी रही, कई लोग आये और गये। लेकिन किसी ने भी मुझसे बात नहीं की। निराश होकर मैंने अपना हाथ काट लिया।

 

कई दिनों से लापता आयुष ने नहीं की बात

अंकिता ने कहा कि आयुष इतने दिन से लापता है। मुझसे बात नहीं की। मैं किराये के मकान में रह रही हूंए मुझे दिक्कत हो रही है। आयुष ने मुझे धमकी दी कि मेरे घरवाले उसे मार देंगे। मेरे फोन में ये रिकार्डिंग सेव है। वे सत्ताधारी दल के नेता हैं, मेरी सुनवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री से भी अपील की थी, लेकिन मेरी कही सुनवाई नहीं हो रही है।

 

लगाए संगीन आरोप

वायरल वीडियो में अंकिता ने पुलिस और आयुष के घरवालों पर संगीन आरोप लगाए हैं। वीडियो में अंकिता ने कहा कि वह कब से इंतजार कर रही थी कि आयुष उनके पास आएगा। रविवार को आयुष महिला थाने पहुंचा था। आयुष से मिलने के लिए मैं थाने भी गई थी, लेकिन पुलिस वालों ने यह कहकर मना कर दिया कि वह नहीं आया है। हर कोई मिला हुआ है। आयुष थाने में ही था, लेकिन नहीं मिला। अंकिता ने कहा कि आयुष तुम खुद ही कहते थे कि घरवाले मुझे प्यार नहीं करते। मैं हर कदम पर तुम्हारे साथ रही, लेकिन तुमने मेरा सब कुछ छीन लिया। तू हारा तो कुछ नहीं गया। तुम अपने घरवालों के पास चले गए। मेरे बारे में नहीं सोचा। किराया नहीं जमा है। गैस सिलेंडर भी नहीं है। मैंने खाया भी है या नहीं, तुमने तक पूछा नहीं। अब मैं जा रही हूंण्ण्ण् बहुत दूर। तुम याद रखोगे। मुझसे गलती हो गईए जो तु हारे साथ थी।

 

Related Post

CM Dhami

सहकारिता के ज़रिए किसानों, महिलाओं और युवाओं को मिल रहा सीधा लाभ: मुख्यमंत्री

Posted by - December 23, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में आयोजित सहकारिता मेला 2025 में प्रतिभाग किया।…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, ऐतिहासिक हो प्रधानमंत्री का कार्यक्रमः मुख्यमंत्री

Posted by - February 22, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) शनिवार दोपहर मेरठ पहुंचे। उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों की…
CM Yogi pays tribute to Buddhist religious leader Bhadant Dnyaneshwar

बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - November 9, 2025 0
कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को कुशीनगर स्थित म्यांमार बौद्ध विहार पहुंचकर बौद्ध धर्मगुरु अग्गमहापंडित भदंत ज्ञानेश्वर…

केजीएमयू लखनऊ में पोस्टमार्टम के लिए पैसा मांगने का वीडियो वायरल, अस्पताल ने आरोपों को नकारा

Posted by - June 20, 2021 0
लखनऊ के KGMU में मृत व्यक्तियों का पोस्टमॉर्टम किया जाता है। जो पूरी तरह नि:शुल्क है. ऐसे में अस्पताल के…