ब्यूटी अवॉर्ड

कटरीना,अनुष्का व कार्तिक ने बिखेरा जलवा, दीपिका को मिला सबसे बड़ा ब्यूटी अवॉर्ड

1501 0

मुंबई। मायानगरी में इस साल की पहली सबसे रंगीन शाम मंगलवार को फेमिना नायिका ब्यूटी पुरस्कारों के दौरान रौनक पर दिखी। दीपिका पादुकोण को इन पुरस्कारों में सबसे अहम पुरस्कार पॉवरफुल परफॉर्मर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला है। उन्होंने अपना ये पुरस्कार तेजाब हमले की सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल को समर्पित किया।

दीपिका पादुकोण ने पुरस्कार जीतने के बाद कहा कि छपाक मेरे करियर की सबसे मुश्किल फिल्म

दीपिका ने लक्ष्मी अग्रवाल के साथ हुए हादसे पर बनी फिल्म छपाक में लीड रोल किया है। दीपिका पादुकोण ने पुरस्कार जीतने के बाद कहा कि छपाक मेरे करियर की सबसे मुश्किल फिल्म रही है, लेकिन छपाक मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म भर नहीं है। ये मेरे लिए एक मुहिम है जिसने सुंदरता को समझने और इसकी परिभाषा बदलने में बड़ी भूमिका निभाई।

एआर रहमान की म्यूजिकल फिल्म ’99 सॉन्ग्स’ का ट्रेलर लॉन्च, ऐसी है कहानी 

मशहूर मनोचिकित्सक एलिजाबेथ रॉस की उक्ति का संदर्भ लेते हुए दीपिका ने कहा कि सबसे सुंदर लोग वे होते हैं जो कष्टों का सामना करते हैं, इनसे संघर्ष करते हैं, नुकसान उठाते हैं और फिर विजयी होकर बाहर निकलते हैं।सितारों से सजी इस शाम में सिनेमा के तमाम खूबसूरत चेहरे नजर आए। हर किसी ने अपने अंदाज से इस शाम को रौशन किया।

फिल्म अभिनेत्री कटरीना कैफ ब्यूटी एंतरप्रेन्योर ऑफ द ईयर से सम्मानित

फिल्म अभिनेत्री कटरीना कैफ को ब्यूटी एंतरप्रेन्योर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया। अभिनेता कार्तिक आर्यन को हार्टथ्रॉब ऑफ द ईयर पुरस्कार मिला जबकि अनुष्का शर्मा के हिस्से ब्यूटी आइकन ऑफ द ईयर अवॉर्ड आया। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपना करियर शुरू करने वाली अनन्या पांडेय ने एक्साइटिंग फ्रेश फेस फीमेल का पुरस्कार जीता।

Related Post

सुशांत सिंह राजपूत Sushant Singh Case

सुशांत की फॉरेंसिक रिपोर्ट का पुलिस को है इंतजार, जल्द कई और लोगों से करेगी पूछताछ

Posted by - June 21, 2020 0
मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने बॉलीवुड की सच्चाई को सामने लाकर खड़ा कर दिया है। नेपोटिज्म पर…
जैकलीन

जीवन में पॉजिटिव की अपेक्षा, दुखी और अवसादग्रस्त रहना बेहद आसान : जैकलीन

Posted by - March 6, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीस ने कहा कि खुश रहना बहुत मुश्किल है, जबकि दुखी…
हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरुओं की बैठक

अजित डोभाल ने हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठककर भाईचारे पर दिया जोर

Posted by - November 10, 2019 0
अयोध्या। अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रविवार को दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के…

गरीबी से तंग होकर इस महिला ने की थी आत्महत्या की कोशिश, आज हैं इतने करोड़ की मालकिन

Posted by - October 2, 2019 0
नई दिल्ली। जिंदगी में इतने उतार-चढ़ाव होते हैं जिसकी वजह से हम कभी कभी हार मान लेते हैं। ऐसा ही…