कार्तिक आर्यन

अर्चना पूरन को गोद में उठाने के बाद सेट पर गिरे कार्तिक आर्यन, Video वायरल

1165 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव आज कल 2’ के प्रमोशन में बिजी हैं। वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म को रिलीज होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। फिल्म के प्रमोशन के लिए सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ‘द कपिल शर्मा शो’ पर भी पहुंचे, जहां शो के कलाकारों के साथ उन्होंने ढेर सारी मस्ती की।

कपिल शर्मा, कार्तिक आर्यन को एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह को गोद में उठाने का दे देते हैं चैलेंज

इसी बीच कपिल शर्मा, कार्तिक आर्यन को एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह को गोद में उठाने का चैलेंज दे देते हैं, जिसे वह पूरा तो कर देते हैं, लेकिन उसके बाद वह शो के सेट पर ही गिर जाते हैं। इसे जुड़ा ‘द कपिल शर्मा शो’ का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

This Weekend Don’t Forget to Watch #thekapilsharmashow #kartikaaryan and #saraalikhan at #kapilsharmashow for promotion of #loveaajkal ❤️😚 . @kartikaaryan @saraalikhan95 #kartikaaryan #kartikkafan #kartikaaryanfans #kartikaaryanforever #kartik #kartikians #saraalikhan #ananyapanday #kiaraadvani #janhvikapoor #dostana2 #LoveAajKal #karanjohar #ranveersingh #ranbirkapoor #aliabhatt #taimuralikhan #kareenakapoor #PatiPatniAurWoh #bhumipednekar #shahidkapoor #shraddhakapoor #bhoolbhulaiyaa2 #ayushmannkhurrana #anantik #sarakartik #sartik

A post shared by KARTIK AARYAN ( VEER ) (@kartikkafan) on

कार्तिक भी कपिल शर्मा के इस चैलेंज को खुशी-खुशी पूरा कर देते हैं, लेकिन मजाक में ही सेट पर वह गिरते हैं

‘द कपिल शर्मा शो’ के इस वीडियो में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के बारे में बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा कि इन्होंने मीडिया के सामने सारा को गोद में उठाने का चैलेंज एक्सेप्ट किया था। इसलिए वह एक बार फिर आप सबके सामने यह चैलेंज करेंगे। इसी बीच कपिल शर्मा ट्वि्स्ट देते हुए अर्चना पूरन सिंह को सेट पर बुला लेते हैं। कार्तिक भी कपिल शर्मा के इस चैलेंज को खुशी-खुशी पूरा कर देते हैं, लेकिन एक्ट्रेस को उठाने के बाद वह वहीं सेट पर ही गिर पड़ते हैं। हालांकि, वह सेट पर मजाक में ही गिरते हैं।

कार्तिक आर्यन से शो पर कपिल शर्मा ने ऐसा सवाल पूछा, जिससे चेहरा शर्म से लाल हो गया

इसके अलावा कपिल शर्मा ने कार्तिक आर्यन से शो पर ऐसा सवाल पूछा, जिससे पहले तो एक्टर का चेहरा शर्म से लाल हो गया, लेकिन बाद में उन्होंने बहुत जबरदस्त जवाब दिया। कपिल ने कार्तिक से पूछा कि उनकी और सारा की कैमेस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। तो यह डायरेक्टर के कहने पर हुआ था या नैचुरली? इस पर कार्तिक आर्यन ने उन्हें जवाब दिया कि मैं एक नैचुरल एक्टर हूं। कार्तिक आर्यन का यह जवाब सुनकर सारा और कपिल शर्मा हंसने लगते हैं।

Related Post

बर्थडे स्पेशल: अकेली लाइफ में इलियाना ने इस तरह किया जन्मदिन सेलिब्रेट

Posted by - November 2, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने 1 नवंबर यानी बीते कल अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है इलियाना इन…
Manyata appealed to his fans

संजय दत्त की सेहत को लेकर पत्नी मान्यता ने उनके प्रशंसकों से की यह अपील

Posted by - August 12, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने मंगलवार को अपना एक बयान जारी कर बताया अपनी सेहत के चलते वह फिल्‍मों…
श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी का खुलासा- ऐसा भी वक्त आया, जब वह पूरी तरह से गई थीं बिखर

Posted by - January 1, 2020 0
मुंबई। टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता तिवारी को अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी मुश्किल दौर का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने इन…