karnatak minister ramesh resigned

सीडी कांड में फंसे कर्नाटक के मंत्री रमेश जारकीहोली का इस्तीफा

910 0

बेंगलुरु। सीडी कांड में फंसे कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली ने इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। जारकीहोली पर कथित तौर पर यौन शोषण का आरोप लगा है। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ शिकायत की थी।

अगर बेटा है दोषी तो उस पर हो कार्रवाई : BJP MP कौशल किशोर

कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है कि उन्होंने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को अपना इस्तीफा भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

दरअसल उनके खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लहल्ली ने शिकायत दर्ज कराई थी। एक सीडी में कथित तौर पर मंत्री एक महिला से यौन संबंध बनाने के लिए कहते देखे गए हैं। मामले में जारकीहोली ने सफाई भी दी थी कि ‘यह फेक वीडियो है। मैं महिला और शिकायतकर्ता को नहीं जानता. मैं मैसूर में था और चामुंडेश्वरी मंदिर गया था।’

Related Post

CM Dhami

धामी कड़े तेवर में बोले- समस्याओं को लंबित रखने की आदत छोड़ें अधिकारी

Posted by - March 11, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री…
IITF-2025

उत्तर प्रदेश की महिला उद्यमियों को मिला IITF-2025 में वैश्विक उड़ान का अवसर

Posted by - November 23, 2025 0
लखनऊ। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) में उत्तर प्रदेश पवेलियन केवल उत्पादों का शो रूम ही नहीं, बल्कि यह प्रदेश…