lockdown

Lockdown प्रभावितों को 1250 करोड़ की राहत देगी कर्नाटक सरकार

1111 0

 बेंगलुरु।  कर्नाटक महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है, ऐसे में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को उन लोगों के लिए।,250 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की, जिनकी आजीविका कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन (Lockdown ) से प्रभावित हुई है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान लॉकडाउन (Lockdown )  को 24 मई को समाप्त होने से कुछ दिन पहले आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा।

येदियुरप्पा ने कहा,   हमारी सरकार ने कोविड की पहली लहर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों को वित्तीय पैकेज दिए थे।

उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रतिबंधों ने असंगठित क्षेत्र और किसानों की आजीविका को प्रभावित किया है, इसके प्रभाव को कम करने के लिए हम।,250 करोड़ रुपये से अधिक के राहत पैकेज की घोषणा कर रहे हैं।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य के वित्तीय बाधाओं का सामना करने के बावजूद पैकेज की घोषणा कर रही है और इस कठिन समय में लोगों के साथ खड़ी है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, हमने मौजूदा वित्तीय सीमाओं के भीतर अपना सर्वश्रेष्ठ काम किया है और भविष्य में और कुछ करने की आवश्यकता पर विचार करेंगे। राज्य सरकार ने शुरू में 27 अप्रैल से 14 दिनों के लिए बंदै करने की घोषणा की थी, लेकिन कोविड के मामले लगातार बढ़ने के कारण बाद में 10 मई से 24 मई तक पूर्ण लॉकडाउन (Lockdown ) लगा दिया।

Related Post

पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले- करतारपुर कॉरिडोर शुरू होने से सिखों की सालों पुरानी मुराद पूरी

Posted by - November 9, 2019 0
पंजाब। पीएम मोदी ने गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व से ठीक पहले इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट करतारपुर कॉरिडोर का…
टि्वंकल खन्ना

‘कोविड-19’ पर अक्षय की पहल पर टि्वंकल खन्ना बोलीं- गर्व महसूस करती हूं

Posted by - March 29, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री टिंवकल टि्वंकल खन्ना अपने पति अक्षय कुमार के कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से निपटने के लिए बनाये…
governor gurmeet, cm dhami

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं, बोले- मिलजुल कर मनाएं त्योहार

Posted by - October 11, 2024 0
देहरादून। राज्यपाल (Governor Gurmeet) और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा…
डीजीपी

यूपी में हिंसा करने वाले नहीं बख्शे जाएगें, होगी कड़ी कार्रवाई : डीजीपी ओपी सिंह

Posted by - December 21, 2019 0
लखनऊ। संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में शनिवार को यूपी में हुई हिंसा पर डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि…