करीना कपूर का खुलासा, बताया कैसे पड़ा बच्चों का नाम तैमूर-जहांगीर

717 0

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि उनको और परिवार को तैमूर एवं जहांगीर नाम पसंद हैं। उन्होंने पहली बार बताया कि कैसे उनके बच्चों का नाम तैमूर और  जहांगीर पड़ा। करीना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि बच्चों का नाम रखने के लिए उन्होंने एवं सैफ ने पहले से प्री-प्लानिंग नहीं की थी। न ही उनके पास बच्चों के नामों की कोई लिस्ट पहले से थी।

करीना ने साफ कहा है कि उन्होंने कोई प्लानिंग करके बच्चों का नाम तैमूर और जहांगीर नहीं रखा है। तैमूर और जहांगीर के नाम से पहले उनके पास बच्चों के नामों की कोई सूची नहीं थी। उन्होंने कहा कि हमें जहांगीर और तैमूर नाम पसंद आए और रख दिये। बता दें कि करीना और सैफ के दोनों बेटों के नामों को लेकर काफी विवाद हुआ है। जहांगीर और तैमूर नाम रखने के लिए सोशल मीडिया पर करीना और सैफ को काफी ट्रोल भी किया गया।

बीते एक साल में 66 से घटकर 24% हुई मोदी की लोकप्रियता, बढ़ी प्रियंका एवं ममता की लोकप्रियता

साल 2016 में जब तैमूर का जन्म हुआ था, उस वक्त इस नाम को लेकर काफी हंगामा हुआ था। लोगों का कहना था कि कोई अपने बच्चे का नाम तैमूर कैसे रख सकता है? तैमूर नाम एक तुर्क आक्रमणकारी का है, जिसने भारत पर आक्रमण कर मारकाट मचाई थी। उसी तरह, जब हाल में करीना के दूसरे बेटे का नाम जहांगीर होने के बारे में पता चला, तो सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनके परिवार के खिलाफ गु्स्सा देखने को मिला। लेकिन करीना और सैफ ने साफ कर दिया है कि उनको ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Related Post

Nawazuddin Siddiqui

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर हैरानी जताते हुए कहा यह बात

Posted by - August 26, 2020 0
सुशांत सिंह राजपूत और नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के बीच अच्छी दोस्ती थी। दोनों एक-दूसरे के काम और एक्टिंग से…
donal bisht

इस अभिनेत्री के सामने डायरेक्टर ने रख दी थी ये शर्त, जानें फिर क्या हुआ आगे?

Posted by - December 23, 2020 0
मुंबई। ‘दिल तो बच्चा है जी’, ‘रूप मर्द का नया स्वरूप’ और ‘लाल इश्क’ जैसे टीवी सीरियलों की अभिनेत्री डोनल…
जॉन सिंगलटन

ऑस्कर नामांकित निर्देशक जॉन सिंगलटन का निधन, शोक में डूबा हॉलीवुड

Posted by - April 30, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क।ऑस्कर नामांकित निर्देशक जॉन सिंगलटन अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उनका 51 साल की उम्र में निधन…