करीना कपूर

लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन रैंप पर दिलकश अंदाज में दिखी करीना

825 0

नई दिल्ली। पिछले 11 फरवरी से लैक्मे फैशन वीक मुंबई में आयोजित हो रहा था। जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने डिजाइनर के कपड़ों में रैंपवॉक कर अपनी खूबसूरती और अदाओं का जलवा बिखेरा। वहीं लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन रैंपवॉक पर बेबो ने अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाया। रैंप पर उतरते ही सबकी निगाहें बस उन पर ही ठहर गई।

दूसरी तरफ करीना कपूर ने भी लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन रैंप पर जलवे बिखेरे। अमिता अग्रवाल के डिजाइन किए गाउन में करीना जैसे ही रैंप पर आईं लोगों की निगाहें बस उन पर रुक गईं। हरे रंग के डीप वी प्लंगिग नेक लाइन के शिमरी गाउन में करीना दिलकश अंदाज में नजर आईं।

https://www.instagram.com/p/B8p0xrLHTLS/?utm_source=ig_web_copy_link

करीना कपूर रैंप पर हो और लोगों की निगाह कहीं और कैसे हो सकती है। रैंप पर वॉक से पहले उनका एक और लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ था। जिसमें न्यूड और पेस्टल स्किन रंग का गाउन पहने करीना बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं।

मंच से गिरे लोग और लड़की का डांस रहा जारी, Viral Video पर लोगों का देखें रिएक्शन

करीना कपूर ने लेक्मे फैशन वीक के शो स्टॉपर के रूप में रैंप पर वॉक किया। बॉलीवुड की बेबो ने ड्यूई बेस मेकअप किया था। जिसके साथ पिंक लिप्स और आंखों में हल्का मेकअप शामिल था।

बात करें हेयर स्टाइल की तो बालों को पीछे की तरफ बांधा गया था। जिसमें ब्रेड बनी हुई थी। बालों की इस स्टाइल  से चेहरे के साथ ही खूबसूरत गाउन का पूरा लुक उभरकर सामने आ रहा था। हरे रंग के इस डीप वी नेकलाइन वाले गाउन के साथ लंबी ट्रेल भी लगी हुई थी। जिसे पहन करीना किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं थीं।

Related Post

Akshay Kumar

सोमनाथ मंदिर पहुंचे पृथ्वीराज की पूरी टीम, अक्षय कुमार ने की पूजा

Posted by - June 1, 2022 0
मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ (Prithviraj) की रिलीज से पहले जोरदार प्रमोशन कर हैं। अक्षय…
शेयर बाजार

‘ब्लैक फ्राइडे’ का दर्द भूला शेयर बाजार! जोरदार बढ़त के साथ सेंसेक्स पहुंचा इतने के पार

Posted by - March 2, 2020 0
बिजनेस डेस्क। मार्च महीने के पहले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानि आज सोमवार को शेयर बाजार में जोरदार बढ़त…
Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया अपना स्टनिंग लुक, फैंस से किया घर पर रहने का आग्रह

Posted by - April 10, 2021 0
मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक ग्लैम-अप फोटो शेयर की और साथ ही…