cm yogi

प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर गंभीर आघात: मुख्यमंत्री

0 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के एक सांसद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी की। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सपा सांसद पर खूब बरसे। उन्होंने सांसद के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति एक सांसद द्वारा की गई असंसदीय टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है, बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि सपा सांसद का यह कृत्य राजनीतिक कुसंस्कार, वैचारिक दिवालियापन और सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर को प्रकट करता है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सपा सांसद की इस टिप्पणी को 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और भारत की लोकतांत्रिक गरिमा का भी अपमान बताया। सीएम योगी ने कहा कि देश की जनता ऐसे अमर्यादित आचरण का उत्तर समय आने पर अवश्य देगी।

Related Post

कांग्रेस के साथ तकरार के बीच ट्विटर ने रिस्टोर किया राहुल समेत अन्य नेताओं का हैंडल

Posted by - August 14, 2021 0
ट्विटर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का अकाउंट रिस्टोर कर दिया है, जिन अन्य नेताओं के हैंडल लॉक…
CM Yogi and Rajnath Singh visited and worshipped Hanumangarhi and Ramlala.

राम दरबार में आरती के बाद श्रद्धालुओं का अभिवादन, जय श्रीराम से गूंजा परिसर

Posted by - December 31, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने बुधवार को हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) पहुंचकर संकट…

कभी गाली तो कभी पुलिस लाठी बरसाती है, UP में हक मांगना अपराध है?- पूर्व IAS ने CM से किया सवाल

Posted by - July 31, 2021 0
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार क्राइम के मुद्दे पर निशाने पर…

गोरखपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया अनोखा प्रदर्शन

Posted by - February 18, 2021 0
गोरखपुर। पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में गुरुवार को गोरखपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतना तिराहा…