Kareena Kapoor Khan

करीना कपूर खान ने Valentine’s Day पर सैफ और तैमूर के लिए लिखी ये इमोशनल पोस्ट

1284 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने रविवार को वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने बेटे तैमूर अली खान और अपने अभिनेता पति सैफ अली खान के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा है। पहली फोटो में सैफ अभिनेत्री को गले लगाए हुए हैं। वह चेक शर्ट और डेनिम में हैं। साथ ही उन्होंने मूंछें भी रखी हुई हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि मैंने इन मूंछों के बावजूद तुमसे प्यार किया.. मेरे हमेशा के वैलेंटाइन ।

सुहाना खान ने सेलिब्रेट किया Valentine’s Day, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

इसके बाद उन्होंने तैमूर की एक प्यारी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि इसलिए नहीं कि तुम मेरी तरह पाउट बना लेते हो, बल्कि तुम मेरे हमेशा के वैलेंटाइन हो, मेरे दिल की धड़कन हो।

सैफ और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने कथित तौर पर ‘टशन’ फिल्म के बाद डेटिंग करना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 2012 में शादी की और करीना ने 2016 में बेटे तैमूर को जन्म दिया है। अभी वह प्रेगनेंट हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Related Post

couples on the small screen

छोटे पर्दे पर इन जोड़ियो के रोमांस को पसंद करते है लोग, जानिए इनकी रियल लाइफ का सच 

Posted by - August 26, 2020 0
फिल्मों की ही तरह टीवी पर भी कई जोड़ियां हैं जिन्हें दर्शक बेहद पसंद करते हैं और बार-बार देखने की…
Mrunal Thakur

फिल्मों में महिला पात्रों की रचना बखूबी करते हैं ये फिल्मकार : म्रुनल ठाकुर

Posted by - November 24, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री म्रुनल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने कहा कि कुछ ही फिल्मकार ऐसे हैं, जो अपनी फिल्मों में महिला…