पार्टी में नशे को लेकर करण ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच

918 0

बॉलीवुड डेस्क। करण जौहर ने अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया था जिसमें दीपिका पादुकोण, मलाइका-अर्जुन, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, वरुण धवन, शाहिद कपूर, जोया अख्तर और अयान मुखर्जी दिखे थे। इन सितारों पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया और ट्रोल किया गया। अब इस पर करण जौहर ने चुप्पी तोड़ी है।

ये भी पढ़ें :-राखी सावंत ने अरुण जेटली पर किया विवादित पोस्ट, हुई ट्रोल 

आपको बता दें चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा ‘वहां सभी ऐसे सितारे मौजूद थे जिन्होंने अपनी मेहनत से एक मुकाम हासिल किया है। एक हफ्ते की कड़ी मेहनत के बाद सभी एक साथ एंजॉय करने के लिए थे। अगर ऐसा कुछ होता तो क्या मैं वीडियो शेयर करता। मैं इतना बेवकूफ नहीं हूं।’

ये भी पढ़ें :-अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर की ऐसी तस्वीर, बिना कमेंट किए रह नही पाए विराट कोहली 

जानकारी के मुताबिक उन्होंने आगे कहा ‘विक्की कौशल तो उस समय डेंगू से उबर रहा था और वो गर्म पानी के साथ नींबू पी रहा था। वीडियो बनाने के 5 मिनट पहले मेरी मां वहां बैठी हुई थी। यह इस तरह का परिवार है जहां खुशियां बांटी जाती हैं। जहां दोस्त एक साथ बैठकर अच्छा समय बिताते हैं। इस दौरान हम अच्छा संगीत सुन रहे थे, हम अच्छा खाना खा रहे थे और अच्छी एनर्जी के साथ बातचीत कर रहे थे। इसके अलावा कुछ नहीं था।’

Related Post

पामेला एंडरसन ने रचाई पांचवी शादी

हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन ने रचाई पांचवी शादी, इस शख्स को चुना जीवनसाथी

Posted by - January 22, 2020 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन एक बार फिर से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। पामेला एंडरसन की…

गर्भवती महिलाएं जरुर खाएं ये सुपरफूड्स, मां के साथ गर्भस्थ शिशु भी रहेगा स्वस्थ्य

Posted by - September 20, 2019 0
लखनऊ डेस्क। प्रेग्नेंसी के दौरान बेशक हर समय कुछ न कुछ खाने का मन करता रहता है लेकिन इस चक्कर…