Kapil Sharma shares photo with daughter
मुंबईः टीवी जगत के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा यूं तो अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के चलते हमेशा ही सुर्खियों में छाए रहते हैं। कोरोना वायरस के बीच भी वह अपनी शानदार कॉमेडी से लोगों को हंसाने और गुदगुदाने में जुटे हैं।
बॉलीवुड में चल रही नेपोटियम की बहस को, नसीरुद्दीन शाह ने बताया बेकुफियाना बहस
कपिल शर्मा के शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसके नए एपिसोड भी टेलिकास्ट होना शुरू हो गए हैं। लेकिन, इस बीच कपिल अपने शो की वजह से नहीं बल्कि अपनी बेटी अनायरा शर्मा की वजह से सुर्खियों में छाए हैं।
https://www.instagram.com/p/CEGs1dsAF8B/?utm_source=ig_web_copy_link
कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी गोद में उनकी प्यारी सी बिटिया अनायरा नजर आ रही हैं। इस फोटो में कपिल ने बेहद शानदार कैप्शन भी दिया है और बेटी के लिए भगवान को शुक्रिया कहा है।
फोटो को शेयर करते हुए कपिल ने कैप्शन में लिखा है- ‘भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया, लेकिन जो सबसे अच्छी चीज है वह इस वक्त मेरे हाथ में है। इस खूबसूरत गिफ्ट के लिए बहुत- बहुत शुक्रिया।’
कंगना ने सुशांत-सारा की लव स्टोरी के साथ किया ऋतिक का जिक्र
कपिल की और उनकी प्यारी सी बेटी की इस फोटो ने अब इंटरनेट पर धूम मचा दी है। कपिल शर्मा ने कुछ मिनट पहले ही इस फोटो को शेयर किया था और काफी तेजी से वायरल हो रही है। अब तक इस फोटो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज और 5 लाख 51 हजार से ज्यादा लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं। लोग दोनों की इस फोटो की खूब तारीफ कर रहे हैं और कपिल शर्मा की बेटी की क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं।
