Gautam Gambhir

कपिल मिश्रा या फिर कोई और भड़काऊ भाषण देने वाले पर हो कार्रवाई : गौतम गंभीर

1025 0

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह चाहे कपिल मिश्रा हों या कोई और हो। चाहे वह किसी भी पार्टी का हो अगर किसी ने भड़काऊ भाषण दिया है। तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर गोकुलपुरी हिंसा में घायल शहादरा डीसीपी अमित शर्मा से मिलने मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे थे। डीसीपी के साथ ही मैक्स में एक हेड कांस्टेबल भर्ती है। घायलों और उनके परिजनों से मिलकर सांसद गौतम गंभीर ने उनका हालचाल जाना।

भाजपा सांसद गौतम गंभीर  ने  कहा कि यह पार्टी का मुद्दा नहीं रह गया है, अब यह सारे दिल्ली वालों का मुद्दा है

इसके बाद गंभीर ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का मुद्दा नहीं रह गया है, अब यह सारे दिल्ली वालों का मुद्दा है। दिल्ली वाले शांतिपूर्ण तरीके से रहना चाहते हैं। ये बहुत सुंदर दिल्ली है। हम सब मिलकर एक सुंदर और बेहतर दिल्ली बनाना चाहते हैं। अगर कोई भी नेता जो भड़काऊ भाषण देता है, चाहे वो कपिल मिश्रा हों या कोई और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। जिस तरीके का भी एक्शन हो मैं उसके साथ हूं।

जानें क्या बोले थे कपिल मिश्रा?

शाहीन बाग के बाद जाफराबाद में सड़क जाम करने पर भाजपा नेताओं के तेवर तल्ख हो गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद विजय गोयल ने कहा कि धरने पर बैठने वाले चाह रहे हैं कि देश की 80 प्रतिशत जनता उनकी खिलाफत में उठ खड़ी हो। एक बार संसद में कह दिया गया कि सीएए किसी की नागरिकता छीनने वाला नहीं, बल्कि देने वाला है तो फिर इसका विरोध क्यों। उधर, पूर्व विधायक कपिल मिश्रा ने कहा कि दंगे जैसा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति के जाने तक तो इंतजार करेंगे, लेकिन इसके बाद हम भी सड़क पर उतरेंगे।

Related Post

Ethanol

एथनॉल उत्पादन से एकीकृत वार्षिक गन्ना अर्थव्यवस्था पहुंच गई है 50 हजार करोड़ रुपए तक

Posted by - March 26, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का विशेष ध्यान न केवल प्रदेश की स्थित सुधारने बल्कि…
Bloomberg Philanthropies 2025 Mayors Challenge

विश्व के 630 नगर निकायों में से टॉप 50 मे शामिल हुआ गाजियाबाद, नगर निगम की बड़ी उपलब्धि- नगर आयुक्त

Posted by - June 25, 2025 0
लखनऊ/गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के कुशल नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम लगातार उत्तर प्रदेश या…
बबीता फोगाट बोलीं- मैं जायरा वसीम नहीं

जमातियों से मिल रही धमकी पर भड़कीं बबीता फोगाट, बोलीं- मैं जायरा वसीम नहीं

Posted by - April 17, 2020 0
नई दिल्‍ली। 2014 की कॉमनवेल्‍थ गोल्‍ड मेडलिस्‍ट पहलवान बबीता फोगाट पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने…