कानपुर: वीडियो बनाकर 2 सगे भाई करते थे लड़की के साथ गैंगरेप

831 0

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) से एक गैंगरेप (Gangrape) का मामला सामने आया है। इस घटना में शामिल आरोपी दो सगे फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। मामला कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के गांव का है, जहां पर पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों ने नशीला पदार्थ सूंघा कर लड़की से गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों ने किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

किशोरी के साथ दुष्कर्म करते समय आरोपियों ने वीडियो बना लिया। उसी वीडियो के आधार पर किशोरी को ब्लैकमेल किया जाता था। लड़की गर्भवती हो गई तो उसको गर्भपात की दवा खिला दी। जिसके बाद उसकी तबियत खराब हो गई। लड़की की हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के बाद उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस मामले पर एडिशनल एसपी घाटमपुर आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि एक लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपी भाइयों रूप सिंह और गुलबदन सिंह पर गैंगरेप की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस, पीड़िता को मेडिकल के लिए लेकर गई जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Related Post

mahima choudhary

होटल रेडिसन के नौ कर्मचारी निकले कोरोना संक्रमित, होटल की पार्टी में शामिल हुई थीं महिमा चौधरी

Posted by - March 3, 2021 0
लखनऊ । राजधानी लखनऊ में तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को होटल रेडिसन…
CM Yogi

जाति के नाम पर समाज को बांटने वाले दंगाइयों के सामने नाक रगड़ते थे: सीएम

Posted by - September 2, 2024 0
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस और सपा तुष्टिकरण की राजनीति करती है। ये दल जाति,…
Job Fair

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

Posted by - April 13, 2026 0
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में सोमवार को आयोजित भव्य रोजगार मेला (Job Fair) एवं विकास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश…