कानपुर के जूही थाने में सजी अपराधियों की महफिल, पुलिस अफसरों का हुआ सम्मान

653 0

कानपुर में पुलिस और अपराधियों का गठजोड़ जारी है। जूही थाने में मंगलवार को अपराधियों की महफिल सजी। अपराधियों ने पुलिस अफसरों को सम्मानित भी किया। दोपहर बाद सम्मान समारोह की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।एक सजायाफ्ता मुजरिम ने डीसीपी को और हिस्ट्रीशीटर को फरार कराने के आरोपी व पूर्व भाजपा नेता नारायण सिंह भदौरिया ने एसीपी और थानेदार को सम्मानित किया। उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो चुप्पी साध ली।

किदवई नगर निवासी अशोक कुमार शुक्ला की पांच दिन पहले कार चोरी हुई थी। रविवार को पुलिस ने कार बरामद कर ली थी। इसलिए व्यापारियों ने मंगलवार को जूही थाने में पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया।सम्मान समारोह में व्यापारियों के साथ हत्या के केस में सजायाफ्ता मोनू पंडित और हिस्ट्रीशीटर को फरार कराने वाले आरोपी पूर्व भाजपा नेता नारायण सिंह भदौरिया भी शामिल हुए।मोनू पंडित ने डीसीपी साउथ रवीना त्यागी और नारायण सिंह ने एसीपी बाबूपुरवा आलोक कुमार सिंह को सम्मानित किया।

सीएम योगी अलीगढ़ और मैनपुरी का बदलेंगे नाम!

सम्मान समारोह की कई फोटो कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। जिसके बाद पुलिस अफसरों पर तमाम सवाल खड़े होने लगे।2 जून को आकर्षण गेस्ट हाउस में नारायण सिंह भदौरिया के जन्मदिन की पार्टी थी। इसी दौरान पुलिस ने पार्टी में शामिल हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी थी। पुलिस जब मनोज को जीप में लेकर जाने लगी थी तभी उसके साथियों ने पुलिस पर हमलाकर उसको फरार करवा ले गए थे। मामले में नारायण सिंह भदौरिया व उसके साथी जेल गए थे। नारायण सिंह को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया था। वारदात को सिर्फ दो महीने बीते हैं और पुलिस से उसकी यारी एक बार फिर सामने आ गई।

Related Post

UP GIS

एरिस्ट्रोकेट,ब्यूरोक्रेट,टेक्नोक्रेट के साथ से जीआईएस की सिद्ध होगी सार्थकता- धर्मपाल सिंह

Posted by - February 11, 2023 0
लखनऊ। उत्तरप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट (GIS) के दूसरे दिन सेक्टोरल सेशंस के दौर में समाज कल्याण विभाग,उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा ‘अफर्मेटिव…
CM Yogi

सीएम योगी ने दर्शन कर कहा- ब्रज को दोबारा से द्वापर युग जैसा बनाएंगे

Posted by - June 7, 2022 0
मथुरा: आगरा (Agra) जाने से पूर्व मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बरसाना स्थित ब्रज के संत विनोद…