kangana

कंगना ने लगाया फिल्म इंडस्ट्री पर ड्रग्स आरोप,  रवीना टंडन के साथ इन सेलेब्स ने दिया यह जवाब 

910 0

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि क फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स लेते हैं। वकील महेश जेठमलानी ने इस मुद्दे पर बॉलीवुड के ‘बहरी चुप्पी’ पर सवाल उठाए। वकील के सवाल उठाने पर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि इससे पूरी इंडस्ट्री को एक जैसा नहीं माना जा सकता और यह अच्छी और बुरी दोनों  है।

IPL में टीम फसी, विराट या फिंच के बीच, कौन बनेगा RCB का ओपनर?

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कहा कि एक सेब खराब होने की वजह से पूरी टोकरी खराब नहीं होती है। उन्होंने ये भी कहा कि 99 प्रतिशत जज, पुलिस, नेता और अन्य लोग भ्रष्ट होते हैं।

रवीना टंडन ने ट्विटर पर लिखा,”सब जानते हैं, 99 प्रतिशत जज, नेता, बाबू, अधिकारी और पुलिस भ्रष्ट होते हैं। यह बयान सबके लिए जेनरिक डिस्क्रिप्शन नहीं है। लोग समझदार हैं। उनमें अच्छे या बुरे का अंतर होता है। कुछ खराब सेब पूरी टोकरी को खराब नहीं करते हैं। इसी तरह हमारी इंडस्ट्री में भी अच्छे और बुरे लोग हैं।” रवीना ने महेश जेठमलानी के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए ये लिखा है।

अभी तक यूएई रवाना नहीं हुए हरभजन सिंह, जानिए CSK टीम का हाल

महेश ने अपने ट्वीट में लिखा,”एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने एक टीवी चैनल पर गंभीर आरोप लगाया है कि बॉलीवुड के 99 प्रतिशत लोग नारकोटिक्स ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं। इंडस्ट्री के किसी एक शख्स ने भी उसका विरोध नहीं किया। इस बहरी चुप्पी से लोगों के पास क्या मैसेज जाएगा?”

इसके अलावा, फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी महेश के ट्वीट का जवाब दिया और कहा कि कंगना के आरोपों पर फिल्म उद्योग की चुप्पी से वह भी ‘हैरान’ हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,”हालांकि मैं भी इस बिरादरी से संबंध रखता हूं, मैं उतना ही हैरान हूं। और उनकी चुप्पी भी बलात्कारी, हत्यारे, माफिया आदि कहे जाने पर भी है।”

Related Post

दिशा पाटनी की बहन खुशबू

फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहकर देश की सेवा कर रही दिशा की बहन खुशबू पाटनी

Posted by - January 20, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की बहुत ही मानी जानी एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बारे में तो हर कोई जानते हैं। दिशा…

अनन्या और सुहाना ने साथ में किया डांस, विडियो वायरल

Posted by - July 15, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की तीन बेस्ट फ्रेंड्स सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर…
Producer of Taarak Mehta reaction Neha Mehta

शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर ने नेहा मेहता के शो छोड़ने के बाद दिया यह रिएक्शन

Posted by - September 2, 2020 0
टीवी एक्ट्रेस नेहा मेहता ने हाल ही में पॉप्युलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा कह दिया है।…