कंगना रनौत

लॉकडाउन में कंगना रनौत ने लिखी कविता, आज किया रिलीज

1049 0

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर कंगना रनौत ने लॉकडाउन में एक कविता लिखी है। कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन शूटिंग्स बंद होने से बॉलीवुड सेलेब्स घर पर हैं।

इस दौरान सभी कुछ न कुछ क्रिएटिव कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब कंगना रनौत एक कविता लिखी है और उसे अपनी आवाज में रेकॉर्ड किया है। कंगना ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।

‘जयतु जयतु भारतम्’ गाना 211 कलाकारों ने गाया, पीएम मोदी ने लिखी ये बात

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कविता ‘आसमान’ की एक झलक दिखाई है। इसके साथ लिखा है कि एक कलाकार (कंगना रनौत) के दिल से सीधे उसकी आवाज में एक कविता। कल आसमान पहुंचना है।

https://www.instagram.com/p/CASgBRqg8g9/?utm_source=ig_web_copy_link

लॉकडाउन में कंगना रनौत मनाली में अपने घर पर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। आए दिन उनके वर्कआउट और परिवार के साथ मस्ती के अपडेट्स सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। हाल ही में ऐक्ट्रेस ने अपने स्कूल-कॉलेज के दिनों की कुछ बढ़िया तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।

कंगना रनौत तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायॉपिक ‘थलाइवी’ में नजर आएंगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा वह फिल्म ‘तेजस’ में एक एयरफोर्स पायलट की भूमिका में दिखाई देंगी।

Related Post

टीवी स्टार काइली जेनर

इस बीमारी के चलते रिएलिटी टीवी स्टार काइली जेनर को जाना पड़ा अस्पताल

Posted by - September 27, 2019 0
मुंबई। रिएलिटी टीवी स्टार काइली जेनर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, क्योंकि वह फ्लू के कुछ गंभीर लक्षणों…
Amitabh Bachchan became the brand ambassador of Maha Kumbh

सीएम योगी ने अमिताभ बच्चन को बनाया महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर

Posted by - November 17, 2024 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) के प्रचार-प्रसार और इसकी दिव्यता को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत…
तापसी पन्नू

तापसी पन्नू दिल्ली में वोट देने पर ट्रोलर को दिया करारा जवाब,सोशल मीडिया पर वायरल

Posted by - February 9, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने बेबाक अंदाज से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर सोशल…