Kangana Ranaut

बचपन की यादों में खोई कंगना रनौत, लोहड़ी पर्व कही ये बात

1475 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बुधवार को अपने बचपन के दिनों याद किया है। उन्होंने बताया कि कैसे वह हिमाचल प्रदेश में अपने बचपन के दिनों में लोहड़ी मनाया करती थीं। अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह बैंगनी रंग का कपड़ा पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, हिमाचल में हमारे यहां लोहड़ी गाने की परंपरा है, जब मैं छोटी थी, तो बच्चे समूह बनाकर लोहड़ी गाते थे और पैसे व मिठाइयां लेते थे।

फिल्म मर्डर मिस्ट्री ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ ओटीटी पर होगी रिलीज

गांवों और संयुक्त परिवारों के बच्चों को शहर के एकल परिवार के बच्चों की अपेक्षा ज्यादा मौज-मस्ती करने को मिलता था। 2021 लोहड़ी की शुभकामनाएं। कंगना ने 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अपने गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि दुनिया से मोहभंग होने पर उन्होंने उन्हें (कंगना) एक उद्देश्य दिया।

उन्होंने ट्वीट कर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी शिक्षाओं ने उस समय उनकी मदद की जब उन्हें कोई उम्मीद नहीं थी। इस बीच, अभिनेत्री ने अपनी अगली फिल्म ‘धाकड़’ की तैयारी शुरू कर दी है। वह ‘थलाइवी’ और ‘तेजस’ फिल्मों में भी नजर आएंगी।

Related Post

राहुल गांधी

राहुल गांधी से ये एक्ट्रेस ने किया प्यार का इजहार, सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट

Posted by - April 13, 2019 0
मुम्बई। आए दिन अपने बयानों और बोल्ड फोटोशूट की वजह से चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस माहिका शर्मा एक बार…
Rupali Suri also found corona infected

अभिनेत्री नताशा सुरी के बाद बहन रूपाली सूरी भी पाई गयी कोरोना संक्रमित

Posted by - August 15, 2020 0
बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा सुरी के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद उनकी बहन रुपाली सुरी भी कोरोना वायरस की…