कैलाश खेर

कैलाश खेर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का गीतों से करेंगे स्वागत, गाएंगे ये गाने

945 0

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ 24 फरवरी को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी बेटी इवांका ट्रंप भी होंगी। डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ में शिरकत करेंगे। वहीं इस दौरान भारतीय सिंगर कैलाश खेर, डोनाल्ड ट्रंप के सामने अपनी प्रस्तुति देंगे। बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में डॉनल्ड ट्रंप के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के सामने वह ‘जय-जय कारा, जय-जय कारा स्वामी देना साथ हमारा’ गाने से कार्यक्रम की करेंगे शुरुआत 

सिंगर कैलाश खेर ने बताया कि अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में वह अपनी परफॉर्मेंस देने जा रहे हैं। कैलाश का कहना है कि 24 फरवरी को डोनाल्ड ट्रंप के सामने वह ‘जय-जय कारा, जय-जय कारा स्वामी देना साथ हमारा’ गाने से अपनी कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

 कार्यक्रम का ‘अगड़ बम-बम लहरी’ गाने से समापन

वहीं, प्रोग्राम के अंत में ‘अगड़ बम-बम लहरी’ गाने से समापन किया जाएगा। कैलाश खेर इस खास मौके के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। उनका कहना है कि कार्यक्रम के दौरान वो अपने गानों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नचाना भी चाहते हैं।

Hyundai Elite i20 के BS6 वर्जन की कीमत का खुलासा, 6.49 लाख रुपये से शुरुआत 

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद वह साबरमती आश्रम भी जाएंगे। डॉनल्ड ट्रंप आगरा में ताजमहल का दीदार भी करेंगे, जिसके बाद वह 25 फरवरी को ट्रंप राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

Related Post

विवादित ढ़ॉचा विध्वंस मामले

विवादित ढ़ॉचा विध्वंस मामले में सीबीआई आरोपियों से 24 मार्च को करेगी पूछताछ

Posted by - March 14, 2020 0
लखनऊ। यूपी के अयोध्या में छह दिसम्बर 1992 को विवादित ढ़ाचा विध्वंस मामले की सुनवाई कर रही केन्द्रीय जांच ब्यूरो…
प्रियंका का बीजेपी पर हमला,

प्रियंका का हमला, भाजपा नेता टीशर्ट की मार्केटिंग में व्यस्त हैं, असल मुद्दों पर नहीं है ध्यान

Posted by - March 25, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की मांगों को लेकर सोमवार यानी आज राज्य…
Environment

पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री का ग्राम पंचायतों को संबोधन

Posted by - June 6, 2022 0
★ पर्यावरण (Environment), वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा पंचायती राज विभाग के सहयोग से आयोजित ‘कॉन्फ्रेंस ऑफ पंचायत-2022’ में…

पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित किए गए शांतनु सेन, IT मंत्री के हाथ से छीन कर फाड़ा था पेपर

Posted by - July 23, 2021 0
आईटी मंत्री के हाथ से कॉपी छीनकर फाड़ देने को लेकर टीएमसी सांसद शांतनु सेन को पूरे मानसून सत्र के…