कबीर सिंह की कमाई में फिर आया उछाल, जानें कमाए कितने करोड़

1016 0

इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म  ‘कबीर सिंह’ दिन पर दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना नया रिकॉर्ड दर्ज कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म ने 16 दिनों में कुल 225 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लिया है।

ये भी पढ़ें :-सपना के bjp में शामिल होते ही उमड़ा फैंस का प्यार, यूजर ने लिखा- अब आया ऊट पहाड़ के नीचे 

आपको बता दें कबीर सिंह इस साल की पहली ऐसी फिल्म है जिसने 13 दिन में 200 करोड़ का बेंचमार्क हासिल किया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड सलमान खान की फिल्म भारत के पास था। भारत ने 14 दिन में 200 करोड़ की कमाई की थी, जिसे पीछे छोड़ कबीर सिंह नंबर 1 पर आ गई है।

ये भी पढ़ें :-मलाइका और अर्जुन ने ऋषि कपूर से मुलाकात की, नीतू ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर 

जानकारी के मुताबिक शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘कबीर सिंह’ 21 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। ये फिल्म साउथ इंडियन फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म को संदीप रेड्डी वंगा ने निर्देशित किया है. संदीप ने ही ‘अर्जुन रेड्डी’ का भी निर्देशन किया था।

Related Post

राज्यसभा चुनाव

कोरोना वायरस ने राज्यसभा चुनाव पर लगाई ब्रेक, 26 मार्च को होना था मतदान

Posted by - March 24, 2020 0
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप काे देखते हुये राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव को स्थगित कर…
Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण सहित इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को NCB ने भेजा समन

Posted by - September 23, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस की जांच नारकोटिक्स क्राइम…