Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ी, बेल पर सुनवाई कल

1413 0

मुंबई। मुंबई की एक विशेष अदालत ने ड्रग्स केस में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। रिया को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

बता दें कि रिया और उनके भाई शोविक के वकील सतीश मानेशिंदे ने जमानत की अर्जी के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। मानेशिंदे ने कहा कि रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की है। न्यायमूर्ति एस. वी. कोटवाल के सामने 23 सितंबर को इस पर सुनवाई होगी।

महिला क्रिकेट पर मिताली राज ने जताई चिंता, ट्रेनिंग पर उठाए सवाल

बता दें कि मंगलवार को रिया के 14 दिनों की न्यायिक हिरासत की अवधि के पूरा होने के बाद आज दोपहर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्पेशल एनडीपीएस के सामने अभिनेत्री की पेशी हुई। उम्मीद जताई जा रही है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा शोविक के लिए एक दिन की हिरासत मांगी जाएगी।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग एंगल के कनेक्शन में रिया और शौविक सहित और भी कई लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

Related Post

बॉलीवुड सिंगर हर्षदीप कौर ने किया बेबी बंप फ्लॉन्ट, जल्द देंगी गुड न्यूज़

Posted by - February 5, 2021 0
बॉलीवुड की फेमस सिंगर हर्षदीप कौर माँ बनने वाली हैं और जल्द ही गुड न्यूज़ देंगी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेबी…

कोरोना काल में बेलगाम महंगाई बनी लोगों के लिए संकट, 79% लोगों ने माना घटेगी आमदनी- सर्वे

Posted by - July 17, 2021 0
कोरोना की दूसरी लहर के बीच बेलगाम महंगाई ने आम जनता का हाल बेहाल कर दिया है, घरेलू जरूरतों की…
Baba Kedarnath

बाबा केदार की पंचमुखी डोली का विश्वनाथ मंदिर से दूसरे पड़ाव फाटा को हुआ प्रस्थान

Posted by - May 7, 2024 0
देहरादून/गुप्तकाशी। भगवान केदारनाथ (Baba Kedarnath) की पंचमुखी डोली मंगलवार को प्रात: विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास के लिए दूसरे पड़ाव…
कोरोना का कहर

अमिताभ बच्चन के परिवार पर टूटा कोरोना का कहर, चार लोग पॉजिटिव पाए गए

Posted by - July 12, 2020 0
मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेता पुत्र अभिषेक बच्चन के बाद उनकी पुत्रवधू अभिनेत्री ऐश्वर्या बच्चन तथा पौत्री…