जज को ऑटो से कुचलने के मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

952 0

झारखंड के धनबाद में एक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश को ऑटो से कुचलकर मार डालने के मामले में बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एफआईआर दर्ज कर ली। झारखंड सरकार ने गत शनिवार को जज की कथित हत्या मामले में सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश की थी।

झारखंड के धनबाद जिले में तैनात अतिरिक्त जिला न्यायाधीश उत्तम आनंद की बुधवार को एक वाहन की चपेट में आने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जज की हत्या के मामले में धनबाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल ऑटो को भी जब्त किया गया है। दोनों आरोपी की पहचान लखन कुमार वर्मा और राहुल वर्मा के रूप में हुई है। उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

संसद गेट पर हरसिमरत कौर से भिड़े कांग्रेस सांसद, बोले- किसानों के नाम पर ड्रामा कर रहीं हैं

जज को कुचलकर मारने का यह मामला बेहद गंभीर माना गया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले में चिंता जताई है। झारखंड हाईकोर्ट ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सुनवाई की। हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट में डीजीपी ने कहा कि मामले को लेकर एसआईटी गठित कर दी गई है। वहीं, हाईकोर्ट ने साफ कर दिया कि संतोषजनक जांच नहीं होने पर केस सीबीआई को ट्रांफसर किया जाएगा। इसके बाद राज्य सरकार ने सीबीआई से जांच का फैसला कर लिया था।

Related Post

Ayodhya

प्रदर्शनी में अयोध्‍या के भव्‍य दिव्‍य राममंदिर की बिखरी अलौकिक छटा

Posted by - June 3, 2022 0
लखनऊ: मर्यादा पुरुषोत्‍तम राम की पावन जन्‍मभूमि…श्रीराम (Shree RAM) के चरणों को स्‍पर्श करती सलिल सरयू… करोड़ों लोगों की आस्‍था…
रामनाथ कोविंद

कानपुर में तकनीक का बहुत पहले से किया जा रहा है बेहतर प्रयोग: रामनाथ कोविंद

Posted by - November 30, 2019 0
कानपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि कानपुर आने पर मुझे बहुत खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि यह…
CM Yogi

डबल इंजन सरकार 25 करोड़ जनता को परिवार मानकर योजनाओं का लाभ पहुंचा रही: सीएम

Posted by - March 16, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी 2.0 के अंतर्गत 90,000 लाभार्थियों के…

राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप, दसॉल्ट ने भारतीय बिचौलिये को दिए करोड़ों रुपये

Posted by - April 5, 2021 0
पेरिस / नई दिल्ली । भारत और फ्रांस के बीच हुए राफेल लड़ाकू विमान सौदे में एक बार फिर भ्रष्टाचार…