जोंटी रोड्स

जोंटी रोड्स ने गंगा में लगाई डुबकी, इस कैप्शन के साथ शेयर की फोटो

1030 0

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने अपने टि्वटर हैंडल पर गंगा में डुबकी लगाते हुए तस्वीर पोस्ट की है। पोस्ट की गई तस्वीर के साथ जोंटी रोड्स ने लिखा है कि गंगा के ठंडे पानी में डुबकी लगाना भौतिक और आध्यात्मिक दोनों रूप से बेहद लाभदायक है।

जीसैट-1 की लॉन्चिंग टली, इसरो बोला- जल्द बताएंगे नई तारीख

जोंटी रोड्स ने अपनी इस तस्वीर के साथ मोक्ष, ऋषिकेश और इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल को टैग किया

दक्षिण अफ्रीकी मूल के क्रिकेट खिलाड़ी की यह तस्वीर उत्तराखंड के ऋषिकेश की है। जहां वे गंगा के ठंडे पानी में कंधे तक डूबे हुए खड़े नजर आ रहे हैं। हाथ जोड़े खड़े इस तस्वीर में जोंटी रोड्स आध्यात्मिक भाव में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। जोंटी रोड्स ने यह तस्वीर बुधवार को पोस्ट की है। रोड्स ने अपनी इस तस्वीर के साथ मोक्ष, ऋषिकेश और इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल को टैग किया है।

जोंटी रोड्स की इस तस्वीर को ट्विटर पर खूब किया जा रहा है पसंद 

जोंटी रोड्स की इस तस्वीर को ट्विटर पर खूब पसंद किया जा रहा है। उनकी इस तस्वीर को पोस्ट करने के घंटे भर के भीतर ही इस तस्वीर पर 400 से ज्यादा कमेंट 18000 लाइक्स 4000 लोग रीट्वीट कर चुके हैं। जोंटी रोड्स दक्षिण अफ्रीका के धुरंधर बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। इसके साथ ही रोड्स अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

संन्यास लेने के बाद से ही जोंटी रोड्स अक्सर भारत आते जाते रहे हैं। फिलहाल वे उत्तराखंड में चल रहे अंतरराष्ट्रीय योग फेस्टिवल में हिस्सा लेने आए हैं। इसी फेस्टिवल के दौरान ही रोड्स ऋषिकेश पहुंचे और गंगा नदी के ठंडे पानी में डुबकी लगाई।

Related Post

जगन्नाथ यात्रा पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने जगन्नाथ यात्रा पर लगाई रोक, सीजेआई बोले- भगवान माफ करेंगे

Posted by - June 18, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना महामारी के मद्देनजर ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ की इस वर्ष होने वाली…
CM Dhami

सीएम धामी ने रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में आयोजित सरस मेला– 2024 का किया शुभारंभ

Posted by - October 18, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार शाम रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित सरस मेला-2024 का शुभारंभ किया। इस…
वंडर वुमन 1984

‘वंडर वुमन 1984’ का ट्रेलर रिलीज, एक्ट्रेस गैल गैडट को शूटिंग के दौरान रीढ़ में लगी चोट

Posted by - December 11, 2019 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडट की फिल्म ‘वंडर वुमन 1984’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है।…

कितनों की मौत ऑक्सीजन न मिलने से हुई यह पता लगाने के लिए सरकार के पास सिस्टम नहीं- स्वास्थ्य विशेषज्ञ

Posted by - July 22, 2021 0
ऑक्सीजन या फिर स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से एक भी मौत न होने का दावा सरकार ने किया है, जिसके…