J&K: डोडा में बेकाबू मिनी बस खाई में गिरी,10 की मौत, PM ने जताया दुख

543 0

जम्मू। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में एक मिनी बस के बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरने की वजह से गुरूवार की सुबह 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल है। बताया जा रहा है कि, सुई गोवारी इलाके में मिनी बस खाई में गिरने के बाद उसके टुकड़े हो गए। इसके बाद मौके पर ही 10 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि कई अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने सेना के जवानों के साथ मिलकर घायलों को खाई से निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह ठाठरी इलाके से जिला मुख्यालय डोडा आ रही मिनी बस करीब आठ बजे सुईबारी कराड़ा के पास खाई में जा गिरी। अचानक चीख पुकार मचने के बाद आसपास के गांवों में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस और सेना को दी। इसके तुरंत बाद सेना के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से खाई में उतर घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरु किया। पुलिस ने बताया कि, इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

डोडा में बस दुर्घटना पर पीएम मोदी ने दुख जाहिर किया है। प्रधानमंत्री कार्याल की तरफ से किए गए ट्वीट में पीएम ने कहा, डोडा के थत्री में सड़क दुर्घटना से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी सांत्वना शोक संतप्त परिवार के साथ है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। जिन लोगों ने इस सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवाई है, पीएमएनआरएफ की ओर से जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।

इसके अलावा, डोडा हादसे पर दुख जताते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जिला प्रशासन को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी घायलों को उचित सुविधा मुहैया करवाने को कहा है। उधर, जम्मू-कश्मीर सरकार एलजी विवेकाधान कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और सड़क पीड़ित कोष से एक लाख की तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया करवाएगी।

Related Post

CM Yogi

राजस्थान सरकार ने रामनवमी पर कर्फ्यू लगाया, यूपी में कांवड़ यात्रा पर तिनका तक नहीं हिलताः सीएम योगी

Posted by - November 20, 2023 0
जयपुर ग्रामीण/दौसा/अलवर/भरतपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM  Yogi) की राजस्थान के चुनावी समर में निरंतर ताबड़तोड़ रैली हो…
RAHUL GANDHI COMMENTED ON RSS

तमिलनाडु के CM जब पीएम के पैरों में झुकते हैं तो मुझे अच्छा नहीं लगता: राहुल गांधी

Posted by - March 28, 2021 0
चेन्नई। तमिलनाडु विथानसभा चुनाव के सिलसिले में कांग्रेस नेता ने एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने रैली में तमिलनाडु सीएम,…
CM Dhami offered prayers at Daksheshwar Mahadev Temple

सीएम धामी ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में लगाई हाजरी

Posted by - December 15, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कनखल-हरिद्वार में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ ही सिद्धपीठ…