जिस पोस्ट को लेकर ट्विटर ने बंद किया था राहुल गांधी का अकाउंट, अब फेसबुक-इंस्टा ने भी किया ब्लॉक

803 0

फेसबुक और इंस्टाग्राम ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस पोस्ट को हटा दिया है, जिसमें रेप पीड़िता के परिजनों की कथित तौर पर पहचान उजागर हुई थी।बता दें कि एनसीपीसीआर ने मंगलवार को ही बताया था कि दोनों प्लेटफॉर्म ने राहुल को इस पोस्ट को खुद से हटाने की चेतावनी भी दी थी। फेसबुक ने बताया था कि पोस्ट किशोर न्याय कानून, 2015 की धारा 74, पॉक्सो कानून की धारा 23 और भारतीय दंड संहिता की धारा 288ए के तहत गैरकानूनी है।

एनसीपीसीआर ने पिछले हफ्ते ही फेसबुक से कहा था कि वह रेप पीड़िता के परिजनों की कथित तौर पर पहचान उजागर करने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के खिलाफ कार्रवाई करे। इससे पहले एनसीपीसीआर ने ट्विटर से इसी मामले में राहुल गांधी के अकाउंट को लेकर कार्रवाई करने के लिए कहा था। इसके बाद ट्विटर ने कांग्रेस नेता का अकाउंट बंद कर दिया था।

एनसीपीसीआर ने कहा कि ये वीडियो जेजे एक्ट का उलंघन है।  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इंस्टाग्राम प्रोफाइल  पर कार्रवाई होनी चाहिए। एनसीपीसीआर ने फेसबुक इंडिया (ट्रस्ट एंड सेफ्टी) के प्रमुख को पत्र लिखते हुए 17 अगस्त को 5 बजे से पहले वीडियो कॉन्फ्रेस के जरिए कार्रवाई को लेकर जानकारी देने को कहा है।

मुनव्वर राणा ने तालिबानी लड़ाकों की तुलना महर्षि वाल्मिकी से की, कहा- किसी को भी भगवान मान लेते हैं

बता दें कि राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट इसी वीडियो को लेकर सस्पेंड किया जा चुका है।  इस वीडियो में वह अपनी कार में रेप पीड़िता के परिवार से मिलते हुए दिख रहे हैं. राहुल गांधी पिछले कई दिनों से ट्विटर पर कोई ट्वीट नहीं कर पा रहे हैं।  विपक्ष और कांग्रेस इसे लेकर ट्विटर और सरकार पर हमलावर है।

Related Post

Rail Through Raj

आरेडिका के जीएम की पुस्तक का यूनिवर्सल बुक सेलर्स पर विमोचन

Posted by - January 25, 2026 0
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली एवं रेल कोच फैक्टरी कपूरथला के महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘‘रेल…
G-20

G-20: बीज उत्पादन के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की सराहना

Posted by - April 18, 2023 0
वाराणसी। तीन दिवसीय G-20 के कृषि प्रमुख वैज्ञानिकों (एमएसीएस) की दूसरे दिन मंगलवार की बैठक में सस्टेनेबल एग्रीकल्चर एंड फूड…
cm yogi

हम सिर्फ संभावनाओं की बात नहीं करते, परिणाम भी देते हैं : सीएम योगी

Posted by - January 13, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में निहित संभावनाओं की सिर्फ बात नहीं करते,…
Ayodhya Dham

रामोत्सव 2024: राम का लेकर नाम, जनता को समर्पित होगा नव्य ‘अयोध्या धाम’

Posted by - December 29, 2023 0
अयोध्या । उत्तर प्रदेश समेत देश-दुनिया की आध्यात्मिक आस्था का केंद्र अयोध्या के नवनिर्माण का कार्य पीएम नरेंद्र मोदी की…
cm yogi

बाढ़ पीड़ितों को प्राथमिकता पर राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए-योगी आदित्यनाथ

Posted by - August 29, 2025 0
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस सभागार…