झारखंड चुनाव

झारखंड चुनाव : पहले चरण में 13 सीटों पर, 11 बजे तक 27 फीसदी से अधिक वोटिंग

913 0

रांची। झारखंड विधानसभा चुनावों में पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। नक्सलियों के गढ़ में जमकर वोटिंग हो रही है। सभी 13 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 27.41 फीसदी वोटिंग हुई है।

मतदान के बीच गुमला के घाघरा में माओवादियों ने कठठोकवा पुल को उड़ा दिया है। पहले चरण में 13 सीटों पर वोटिंग चल रही है। इसके लिए कुल 4892 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है, जिसमें 37,83,055 मतदाना कुल 189 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है, जो शाम तीन बजे तक होगा।

झारखंड में चतरा विधानसभा के एक मतदान केंद्र पर लोगों ने वोट डाल हैं। यहां विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान चल रहा है। यहां लोग लंबी कतारों में वोट डालने पहुंचे हैं। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण को लेकर पीएम मोदी ने चुनाव को लेकर ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का पहला चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें।

Related Post

AK Sharma interacted with traders regarding tax reforms.

ऊर्जा मंत्री ने स्वदेशी को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों को अपनाने का किया आह्वान

Posted by - October 4, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने जौनपुर के कलेक्ट्रेट सभागार…
cm yogi

प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ के लिये पंजाब सरकार माफी मांगे : सीएम योगी

Posted by - January 5, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (pm modi) की यात्रा के…
गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस का झूठ उजागर

जामिया हिंसा का वीडियो वायरल, प्रियंका गांधी बोली-गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस का झूठ उजागर

Posted by - February 16, 2020 0
नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया में पिछले साल 15 दिसंबर को हुए हिंसक प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल है। वीडियो…