buse fire

झारखंड विधानसभा चुनाव : नक्‍सलियों बस फूंकी और वोटरों को बनाया बंधक

1000 0

चाईबासा। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच नक्‍सलियों का उत्‍पात शनिवार को जारी रहा। चाईबासा में नक्सलियों ने चुनाव कार्य में लगी बस फूंक दी है। इसके अलावा गोईलकेरा में मतदाताओं को लाने गई बस को कब्जे में ले लिया। इसके अलावा उसमें सवार मतदाताओं को बंधक बना लिया है।

न्याय प्रणाली बहुत महंगी, देश के सभी लोगों को मिले सस्ता न्याय: राष्ट्रपति 

नक्‍सलियों ने बस फूंकने की वारदात को बरकेला पंचायत के जोजोहातु में अंजाम दिया है। शिशु मंदिर की बस चुनाव कार्य में लगी थी। बस मतदाताओं को लाने जा रही थी। रास्‍ते में बस को नक्‍सलियों ने घेर लिया और आग लगा दी। इस दौरान बस का चालक और खलासी किसी तरह भाग निकलने में सफल रहे। सूचना के बाद मुफ्फसिल थाना के थाना प्रभारी आशुतोष कुमार घटनास्‍थल के लिए रवाना हो गए हैं।

मतदाताओं को लाने गए वाहनों को नक्सलियों ने रोका

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा प्रखंड के स्थान्तरित बूथ गम्हरिया पंचायत के चार बूथों के मतदाताओं को लाने गए वाहनों को नक्सलियों ने रोक लिया है। इस वजह से मतदाता वोट डालने से अब तक वंचित हैं। वह बंधक बने हैं। गोईलकेरा नक्‍सल प्रभावित इलाका है।

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री की श्रद्धालुओं से अपील: महाकुंभ में यातायात और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में दें सहयोग

Posted by - February 16, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाकुंभ (Maha Kumbh) प्रयागराज में आ रहे सभी श्रद्धालुओं से यातायात व्यवस्था को…

मेरा दोस्त, मेरा विश्वासपात्र, मेरा एक सच्चा प्यार -अनुष्का शर्मा

Posted by - November 6, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बीते दिन अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के अपना बर्थडे साथ…
Maha Kumbh

‘एडवांस्ड एआई ड्रिवन डाटा तकनीकों’ के प्रयोग से प्रभावी बनेगा महाकुम्भ मेला का सुरक्षा तंत्र

Posted by - December 21, 2024 0
महाकुम्भनगर। तीर्थराज प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) महापर्व को सफल बनाने के लिए योगी…