Vote

बुर्का पहनकर वोट डालने आई जेठानी गिरफ्तार, खोला राज़

579 0

रामपुर: यूपी के रामपुर (Rampur) लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में गुरुवार को मतदान के दौरान पुलिस और जिला प्रशासन ने फर्जी वोट (Vote) डालने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला बुर्का पहनकर अपनी जेठानी की जगह वोट डालने पहुंची थी। मामला बिलासपुर के विशारद नगर कस्बे का है, पकड़े जाने के बाद महिला ने जो कहा वह भी चौंकाने वाला था। फ़िलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर थाने ले गई है।

दरअसल, रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग चल रही है, इसी दौरान बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक बूथ पर फर्जी वोट डालने का प्रयास करती एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी बिलासपुर ने महिला को पकड़ा।

उत्तराखंड: 5 घायल महिलाओं को उत्तरकाशी से एम्स ले जाया गया

महिला पर अपनी जेठानी का वोट डालने का आरोप लगा है। पकड़े जाने पर महिला ने बताया कि वह पानी जेठानी की जगह वोट डालने पहुंची थी। इसके लिए उसके सास-ससुर ने भेजा था। गिरफ़्तारी के बाद महिला भूल माफ़ी की गुहार भी लगाती दिखी।

संजय राउत के ‘एमवीए से बाहर निकलने’ वाले बयान से कांग्रेस खफा

Related Post

Smriti Irani

पश्चिम बंगाल : ‘जयश्री राम’ के नारे के साथ स्मृति की चुनौती

Posted by - March 12, 2021 0
पश्चिम बंगाल ।  नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी के नामांकन दाखिल करने से पहले हुई रैली में केंद्रीयमंत्री स्मृति ईरानी (Smriti…
solar city

दुनिया की सबसे बड़ी ‘सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट्स लाइन’ से दमकेगी अयोध्या

Posted by - January 10, 2024 0
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या जल्द ही एक और विश्व कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा…