जन अधिकार पार्टी

नाबालिग पीड़िता को न्याय में देरी पर जअपा सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी

1139 0

लखनऊ। जन अधिकार पार्टी नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। जन अधिकार पार्टी की तरफ से पूरी मदद और घटना जायजा निगरानी ली जा रही है। उचित कार्रवाई और न्याय न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट में जाकर न्याय की गुहार लगाई जाएगी।

बतातें चलें कि जिला प्रयागराज के ग्राम मगारी के निवासी सत्तन कुशवाहा की पुत्री पार्वती कुशवाहा अपने घर से बाहर खेत को निकली उसकी हत्या कर दी गई। बीते 10 जनवरी को शाम 4बजे हत्या कर दी गई। थाना औद्योगिक क्षेत्र के पुलिस ने अब तक कोई असली खूनी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उल्टा उस मृतक लड़की के चाचा को पुलिस थाने लाकर प्रताड़ित कर रहे हैं। गलत बयान देने के लिए। इसी क्रम में सीतापुर जिला गाव रमपुरवा विजय पुर थाना क्षेत्र मिश्रिख अन्तर्गत 12 जनवरी को एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के कुछ दबंग मानू पांडे और उसके साथियों ने एक किसान मजदूर वीरेंद्र मौर्य की बेटी को घर में अकेला पाकर हथियार के नोक पर अपरहण कर के गैंग रेप किया।

यूपी में 10 आईपीएस समेत चार डीआईजी का तबादला 

इस मामले में थाना मिश्रिख से बृजेश रॉय और नन्हे सिंह ने पीड़िता को भगा दिया,जैसे तैसे धारा 363 का एक मामला दर्ज हुआ,पर थाना मिश्रिख के बृजेश राय ने बलात्कारियों से मोटी रकम ऐंठकर महज अपहरण का मामला दर्ज कर इस में उल्टा पीड़ित परिवार को ही धमका रहे है। इस संबंध में यूपी की बाल कल्याण के अधिकारी ने पूरी जानकारियां प्राप्त की और फिर लड़की की मेडिकल जांच हुई 18 जनवरी उसके बाद पॉस्को एक्ट3/4 -376,452,506 के तहत मामला दर्ज हुआ।

इस दौरान अधिवक्ता दिनेश मौर्य, चाचा विमलेश मौर्य, अशोक मौर्य , राजसिंह और जनअधिकार पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। पीड़ित लड़की को न्याय में देरी पर दुख जताते हुए कार्यकर्ताओं ने न्याय दिलाने को सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।

Related Post

AK Sharma presented the achievements of the state in the field of cleanliness

स्वच्छता अभियान को प्रदेश में जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए व्यापक कार्ययोजना: एके शर्मा

Posted by - August 26, 2025 0
लखनऊ: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री भारत सरकार मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में अपशिष्ट निस्तारण एवं स्वच्छता ही…
Grading

प्रदेश के स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता के लिए योगी सरकार उठा रही कदम

Posted by - December 8, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रदेश के स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। इसी…