जनता महंगाई से त्रस्त लेकिन लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, सीएनजी में भी लगी आग

694 0

देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। लगातार बढ़ते तेल के दामों से लोग बेहाल है। आज एक बार फिर तेल के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी की है। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 39 पैसे तक और डीजल की 15 पैसे तक बढ़ी।

जनता महंगाई से त्रस्त है लेकिन तेल के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं, आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 39 पैसे तक और डीजल की 15 पैसे तक बढ़ी। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 100.56 रु प्रति लीटर पर पहुंच गया, वहीं डीजल की कीमत 89.62 रु प्रति लीटर हो गई है।

दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रु और डीजल 8.45 रु महंगा हुआ था। जुलाई में अब तक पेट्रोल 1.75 रु और डीजल 46 पैसे महंगा हो चूका है। आज से दिल्ली में सीएनजी के दाम 43.40 रु प्रति किलोग्राम से बढ़कर 44.30 रु हो गई हैं। वहीं घरेलू पीएनजी की कीमत 29.66 रु प्रति एससीएम होगी।

दूसरी ओर पेट्रोल के बाद राजधानी दिल्ली में अब सीएनजी के दामों में भी आग लग गई है। आठ जुलाई यानी आज से दिल्ली में सीएनजी के दाम 43.40 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 44.30 रुपये प्रति किग्रा हो गए हैं। वहीं घरेलू उपयोग के लिए पीएनजी की कीमत 29.66 रुपये प्रति एससीएम होगी।

Related Post

लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सेना प्रमुख नरवणे, सीमा पर सुरक्षा का लेंगे जायजा

Posted by - October 1, 2021 0
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे लद्दाख सेक्टर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वहां वो सर्दियों से लद्दाख सीमा…
CM Bhajanlal Sharma

पिंकसिटी प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी ने की सीएम शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात

Posted by - April 3, 2024 0
जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब की निवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी ने बुधवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Sharma) से शिष्टाचार मुलाकात…