विजय संकल्प

दिल्ली की कुर्सी के लिए बीजेपी व कांग्रेस में जंग तेज, मोदी विजय संकल्प तो प्रियंका करंगी रोड शो

923 0

नई दिल्ली। छठे चरण में दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर मतदान 12 मई को होगा। वहीं चुनाव प्रचार 10 मई शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। इसको लेकर आज पीएम मोदी दिल्ली में मेगा रैली कर रहे हैं, सातों लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी जनसभा होगी। वहीँ प्रियंका गांधी आज यानी बुधवार को दिल्ली में रोड शो करेंगी।

ये भी पढ़ें :-मुंबई एयरपोर्ट पर टला हादसा, रनवे से आगे निकला भारतीय वायुसेना का विमान

आपको बता दें लोकसभा चुनाव के लिए पीएम की दिल्ली में यह पहली महारैली है, जिसे सफल बनाने के लिए सभी 14 संगठनात्मक जिलों और 272 मंडलों में कार्यकर्ताओं की बैठकें हुई हैं। भाजपा प्रत्याशियों ने मेट्रो में सफर करके दिल्लीवासियों को आमंत्रित किया है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अभियान चलाया गया है।

ये भी पढ़ें :-ममता पर राम माधव ने साधा निशाना, कहा- नहीं बचा शिष्टाचार, बंगाल में चल रही तानाशाही 

जानकारी के मुताबिक महारैली को सफल बनाने के लिए दिल्ली भाजपा के नेता पिछले कई दिनों से लगे हुए हैं। इसकी तैयारियों को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल ने मंगलवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया।वहीँ महारैली के लिए भाजपा ने 50 हजार युवा कार्यकर्ताओं को भी न्यौता दिया है। इनको सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने और नारेबाजी करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Post

मुलायम सिंह का 81वां जन्मदिन

मुलायम अपने 81वें जन्मदिन पर कहा कि अब कार्यकर्ताओं का मनाएं और मुझे बुलाएं

Posted by - November 22, 2019 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन शुक्रवार को प्रदेश…
AK Sharma

24×7 निर्बाध, सस्ती व रोस्टर फ्री विद्युत आपूर्ति की ओर बढ़ रहा प्रदेश: एके शर्मा

Posted by - January 2, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने नववर्ष के दूसरे दिन प्रदेशवासियों को एक…