Jammu Kashmir: आतंकी को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, कई हथियार बरामद

634 0

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भारतीय सुरक्षाबलों ने सफलता प्राप्त करते हुए एक आतंकी को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि, ये जानकारी सामने आई है बारामूला में ये एक दुकानदार को गोली मारने जा रहा था। तभी सुरक्षाबलों ने इसे ढेर कर दिया। भारतीय सुरक्षाबलों ने अभी भी पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभियान चलाया हुआ है।

सुरक्षाबलों की ओर से मारे गए आतंकी के पास से एक पिस्टल, एक लोडेड मैगजीन और एक पाक ग्रेनेड बरामद हुआ है। कश्मीर जोन की पुलिस ने यह जानकारी साझा की है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि, मारे गए आतंकी की पहचान कुलगाम जिले के जावेद आह वानी के रूप में हुई है। मारा गया आतंकी बिहार के नागरिकों की हत्या में शामिल रहा है। आतंकी किस आतंकी संगठन से है इस बात का अभी पता नहीं चल सका है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

गौरतलब है कि, जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों से बाहरी लोगों पर हमले बढ़ गए हैं। उन्हें निशाना बनाकर उनकी हत्या की जा रही है। ऐसे में गृहमंत्री अमित शाह ने भी हाल ही तीन दिन का कश्मीर दौरा किया था और सुरक्षाबलों का हौंसला बढ़ाते हुए उनके बीच समय बिताया था। शाह ने लगातार हो रहे इस तरह के हमलों पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली थी।

Related Post

कोविड-19 वैक्सीन संबंधित सकारात्मक खबरों से सेंसेक्स-निफ्टी ऊंचाई पर

Posted by - November 17, 2020 0
बिजनेस डेस्क.   सिर्फ भारत में ही नही बल्कि पूरी दुनिया में इस वक़्त कोरोना वायरस वैक्सीन एक चर्चित मुद्दा बना…
Savin Bansal

आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, संवेदनशील इलाकों में आपदा न्यूनीकरण कार्यो को मिली मंजूरी

Posted by - March 27, 2026 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ( Savin Bansal) की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समिति…
Janeshwar Mishra Park

‘जनेश्वर मिश्र पार्क’ को आधुनिक स्पोर्ट्स जोन बनाने तैयारी में योगी सरकार

Posted by - June 27, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए कृत संकल्प योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ…