जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के सरकारी स्कूल में आतंकी हमला, दो शिक्षकों की मौत

690 0

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकी लगातार आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। पिछले तीन दिनों में आतंकियों ने घाटी में 7 लोगों को निशाना बनाया है। गुरुवार को आतंकियों ने ईदगाह इलाके के एक स्कूल में फायरिंग कर दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हमले में दो शिक्षकों की मौत हो गई है।

आतंकियों ने श्रीनगर के ईदगाह संगम इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल में दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान सुपिंदर कौर और दीपक चंद के तौर पर हुई है। इससे पहले बुधवार को शहर में एक प्रसिद्ध कश्मीरी पंडित चिकित्सा दुकान के मालिक सहित दो नागरिकों की हत्या कर दी गई थी। इससे पहले मंगलवार को तीन लोगों की हत्या कर दी थी।

डीजीपी जम्मू-कश्मीर दिलबाग सिंह ने कहा कि बेगुनाह लोग जो समाज की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं उन्हें निशाना बनाया गया है। दहशतगर्द बॉर्डर पार से पाकिस्तान के इशारों पर इस तरह की हरकतों को अंजाम दे रहे हैं।

निराशा और बर्बरता को दर्शाती है हत्या 

शिक्षकों की हुई हत्या को लेकर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा कि बेगुनाह लोग जो समाज की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं उन्हें निशाना बनाया गया है। दहशतगर्द बॉर्डर पार से पाकिस्तान के इशारों पर इस तरह की हरकतों को अंजाम दे रहे हैं।

डीजीपी ने कहा कि निर्दोष नागरिकों की हत्या निराशा और बर्बरता को दर्शाती है। यह कश्मीर के स्थानीय मुसलमानों को बदनाम करने का एक प्रयास है। शिक्षकों सहित निर्दोष नागरिकों को मारना कश्मीर में सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे की सदियों पुरानी परंपरा पर हमला करने और उसे नुकसान पहुंचाने का एक कदम है। उन्होंने कहा कि बेगुनाहों की हत्या स्थानीय लोकाचार और मूल्यों को निशाना बनाने की साजिश है, जिसे पुलिस और लोगों द्वारा सामूहिक रूप से हराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को पिछले मामलों में हत्यारों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं और नए मामले की भी जांच की जाएगी। मैंने स्कूल के स्टाफ सदस्यों से बात की और वे दो सहयोगियों को खोने से सदमे में हैं। पुलिस जल्द ही हत्यारों को पकड़ लेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया ट्वीट

उधर घटना को लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि श्रीनगर से एक बार फिर चौंकाने वाली खबर आ रही है। टारगेट हत्याओं का एक और सेट, इस बार शहर के ईदगाह इलाके के एक सरकारी स्कूल में दो टीचर्स की हत्या. आतंक के इस अमानवीय कृत्य के लिए निंदा के शब्द पर्याप्त नहीं हैं, लेकिन मैं मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

Related Post

cm dhami

सरकार पत्रकारों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील: सीएम धामी

Posted by - January 9, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस…
cm yogi

सीएम योगी ने महाराणा प्रताप जयंती एवं बड़े मंगल पर प्रदेश वासियों को बधाई दी

Posted by - May 9, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को महाराणा प्रताप की जयंती (Maharana Pratap Jayanti) एवं…
Green Hydrogen

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रीन हाइड्रोजन में टेक्नोलॉजी लीडर बनने की ओर उत्तर प्रदेश

Posted by - January 19, 2026 0
लखनऊ। उतर प्रदेश सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन (Green Hydrogen) के लिए एक्शन प्लान पर काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री…