CM Dhami

सीएम धामी ने कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र रानीखेत पहुंचकर अमर बलिदानियों को अर्पित की श्रद्धांजलि

111 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र, रानीखेत पहुंचकर अमर बलिदानियों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सैनिकों एवं अग्निवीरों के साथ संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने केंद्र में प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं, आधुनिक हथियारों एवं वीर नारियों के कल्याण की गतिविधियों का अवलोकन भी किया।

कुमाऊं रेजीमेंट मुख्यालय के अपने भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सैन्य अधिकारियों एवं सैनिकों के परिवारजनों से भी भेंट की। सैनिकों एवं अग्निवीरों के संवाद के दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) के कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारतीय सेना पहले से अधिक सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनी है। आज हमारी सेना दुश्मनों की गोलियों का जवाब गोलों से देकर देश की सीमाओं की मजबूती से रक्षा कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों तथा अमर बलिदानियों के आश्रितों के सम्मान और कल्याण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

राज्य में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेंशन एवं आर्थिक सहायता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि वीर परिवारों को हर स्तर पर सम्मान, सुरक्षा और संबल मिल सके।

Related Post

लगता है ‘साहब’ का आत्मविश्वास अंदर तक हिला हुआ है- मंत्रिमंडल विस्तार पर मनीष सिसोदिया

Posted by - July 8, 2021 0
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए मंत्रियों को…
CM Dhami

सीएम धामी ने 20 टैम्पो ट्रेवलर को हरी झड़ी दिखाकर किया रवाना

Posted by - July 7, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से आयोजित एक समारोह में उत्तराखण्ड परिवहन निगम…
Priyanka Radhakrishnan

केरल की बेटी प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड में बनीं मंत्री, भारत का नाम किया रोशन

Posted by - November 8, 2020 0
नई दिल्ली। केरल की बेटी प्रियंका राधाकृष्णन (Priyanka Radhakrishnan) न्यूजीलैंड में मंत्री के रूप में पद की शपथ लेकर इतिहास…
Corona in india

देश में पहली बार एक दिन में आए 3.79 लाख नए कोरोना केस, 24 घंटे में सबसे ज्यादा 3645 संक्रमितों की मौत

Posted by - April 29, 2021 0
नई दिल्ली भारत में जारी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर हर दिन तेज होती जा रही है। हर दिन संक्रमण…