जामिया के बाहर गोली चलाने वाला और भड़काऊ भाषण देने वाला रामभक्त गोपाल गिरफ्तार

672 0

हाल ही में हरियाणा के पटौदी में हुई एक महापंचायत में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में राम भक्त गोपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रामभक्त गोपाल पर भड़काऊ भाषण देने के लिए गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज कराया गया है, उसने धर्मांतरण और कथित लव जिहाल के खिलाफ एक महापंचायत में भाषण दिया था। उसने कहा था कि “मैं उन आस्तीन के सांपों को, जिहादियों को और आतंकवादी मानसिकता के लोगों को जवाब देने 100 किलोमीटर दूर जामिया जा सकता हूं तो पटौदी दूर नहीं है।”

गोपाल द्वारा दिया गया यह भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद चारों तरफ से उसकी गिरफ्तारी की मांग उठ रही थी। बता दें कि राम भक्त गोपाल ने पिछले साल दिल्ली में जामिया यूनिवर्सिटी के सामने फायरिंग करने के बाद चर्चा में आया था।

नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जामिया के बाहर फायरिंग कर चर्चा में आए गोपाल शर्मा को हरियाणा पुलिस ने हेट स्पीच के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसपर गुरुग्राम के पटौदी में महापंचायत में मुसलमानों के खिलाफ नफरत भरा भाषण देने का आरोप है। एक शख्स की शिकायत के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

खाया भी, ‘मित्रों’ को खिलाया भी बस जनता को खाने नहीं दे रहे- बढ़ती महंगाई पर राहुल का वार

उसने कहा था कि किसी समुदाय के लोग अगर तुम्हारी बेटियों को परेशान करते हैं तो उनकी बेटी-बहनों के साथ भी उसी तरह का व्यवहार करो। गोपाल इस महापंचायत के वायरल वीडियो में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा की वकालत करता हुआ दिखाई दे रहा था। उसने नफरत में यहां तक कह दिया था कि जब मुसलमानों को मारा जाएगा तो वो भगवान राम का नाम चिल्लाएंगे। हालांकि कोई शिकायत न आने पर पुलिस ने अब कार्रवाई नहीं की थी। अब जमालपुर निवासी शिकायतकर्ता के आरोप के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।

Related Post

smart prepaid meter

प्रदेश में अब तक 35 लाख स्मार्ट मीटर स्थापित, जांच में सभी सही पाए गए

Posted by - August 21, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (UPPCL) द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने…

पितृ विसर्जन के मौके पर प्रयागराज में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

Posted by - October 6, 2021 0
प्रयागराज। पितृ मोक्ष अमावस्या यानि पितृ विसर्जन के मौके पर तीर्थ राज प्रयाग में पूर्वजों की आत्मा की शान्ति और मुक्ति…
CM Dhami

देहरादून में सीएम धामी के नेतृत्व में महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Posted by - April 28, 2026 0
देहरादून में आज गांधी पार्क से घण्टाघर तक मुख्यमंत्री (CM Dhami)  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित महिला आक्रोश…
CM Dhami

पंडित गोविंद बल्लभ पंत का देश के विकास योगदान हमेशा याद रहेगा : धामी

Posted by - September 10, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जन्म जयंती पर भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा…