जैश-ए-मुहम्मद

जैश-ए-मुहम्मद ने भागवत, योगी व केजरीवाल को बम से उड़ाने की दी धमकी

951 0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के सरगर्मी के बीच जैश-ए-मुहम्मद ने बड़ी धमकी दी है। इस धमकी के बाद सुरक्षा ए​जेंसियां अलर्ट हो गई है। बता दे कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को जैश-ए-मुहम्मद से जान से मारने की धमकी मिली है।

यूपी के शामली रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को एक चिट्ठी मिली

यूपी के शामली रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को एक चिट्ठी मिली थी, जिसमें इन तीनों नेताओं को धमकी दी गई है। साथ ही चिट्ठी में रेलवे स्टेशन और मंदिरों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें :-वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका नहीं, अजय राय मैदान में 

चिट्ठी मिलने के बाद राज्य पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई है और जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया

चिट्ठी मिलने के बाद राज्य पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई है और जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) को सौंप दी है। बता दें कि शामली रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर विक्रांत सरोहा के नाम रजिस्टर्ड डाक से एक पत्र 20 अप्रैल को रेलवे कार्यालय शामली पहुंचा था। पत्र पढ़ने के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ थाना शामली आरपीएफ व जीआरपी को भी इसकी जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें :-अखिलेश ने पूछा ‘भागती जनता पार्टी’ के प्रधान जी क्यूं भागते हैं प्रेस वार्ता से ? 

जैश-ए-मुहम्मद के एरिया कमांडर मैसूर अहमद के नाम से भेजे गए पत्र में लिखा है कि वह अपने जेहरेदारों की मौत का बदला जरूर लेंगे

जैश-ए-मुहम्मद के एरिया कमांडर मैसूर अहमद के नाम से भेजे गए पत्र में लिखा है कि वह अपने जेहरेदारों की मौत का बदला जरूर लेंगे। पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख को बहुत जल्द मार देंगे..खुदा हाफिज।

Related Post

INX media case: पी चिदंबरम, कार्ति और पीटर के खिलाफ CBI ने दायर की चार्जशीट

Posted by - October 18, 2019 0
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, उनके बेटे कार्ति चिदंबरम और पीटर मुखर्जी समेत 14 लोगों के खिलाफ सीबीआई…
Kisan Samman Nidhi

प्रदेश के शत प्रतिशत पात्र अन्नदाता तक किसान सम्मान निधि का लाभ पहुंचाएगी योगी सरकार

Posted by - June 20, 2023 0
लखनऊ। अन्नदाता किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Sarkar) प्रदेश में शत प्रतिशत पात्र किसानों को…
कोरोनावायरस से जूझ रहा अमेरिका

US: कल होगा राष्ट्रपति पद के लिए मतदान, जानें इससे जुड़ीं जरूरी बातें

Posted by - November 2, 2020 0
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.   कल 3 नवम्बर को अमेरिका में 45वें राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा जाएगा जिसपर दुनिया भर की निगाहें…
दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली चुनाव: परिवार संग वोट डालने पहुंची तापसी पन्नू, शेयर किया ये खास मैसेज

Posted by - February 8, 2020 0
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। सुबह सात बजे…